Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz 2024 : भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz, Bhakti Sufi Movement Questions, Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz, Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz in hindi, Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz for upsc, GK Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz, भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी upsc, भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी pdf, भक्ति सूफी आंदोलन बहुविकल्पीय प्रश्न, भक्ति सूफी आंदोलन बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz 2024 : भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz 2024 : भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz 2024 : भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. ‘ईश्वर केवल मनुष्य के सद्गुण को पहचानता है तथा उसकी जाति नहीं पूछता; आगामी दुनिया में कोई जाति नहीं होगी।’ यह सिद्धांत किस भक्ति संत का है? RAS/RTS (Pre) 2010

  1. रामानंद
  2. दादू
  3. नानक
  4. रामानुज

उत्तर – 3

गुरु नानक का कहना है, “ईश्वर व्यक्ति के गुणों को जानता है, पर वह उसकी जाति के बारे में नहीं पूछता, क्योंकि दूसरे लोक में कोई जाति नहीं। है।” गुरुनानक ने गुरु का लंगर नाम से मुक्त सामुदायिक रसोई की शुरुआत की। उनके अनुयायी किसी की भी जाति पर ध्यान दिए बिना एक साथ भोजन करते थे।

2. ‘राग-गोविंद’ के रचनाकार हैं- Chhattisgarh PCS (Pre) 2014

  1. मीराबाई
  2. नरहरि
  3. सूरदास
  4. रसखान
  5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1

मीराबाई हिंदू आध्यात्मिक कवयित्री थीं, जिनके भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित भजन उत्तर भारत में लोकप्रिय हैं। इन्होंने चार ग्रंथों की रचना की थी। ये ग्रंथ हैं-नरसी का मायरा, गीत गोविंद टीका, राग-गोविंद और राग सोरठ। इसके अतिरिक्त उनके गीतों का संकलन ‘मीराबाई की पदावली’ नामक ग्रंथ में किया गया है।

3. निम्नलिखित में से कौन इस्लाम से प्रभावित था? UP UDA/LDA (Spl) (Mains) 2010

  1. चैतन्य
  2. मीराबाई
  3. नामदेव
  4. वल्लभाचार्य

उत्तर – 3

चैतन्य, मीराबाई एवं वल्लभाचार्य सगुण संत के रूप में कृष्ण भक्ति के उपासक थे, जबकि नामदेव निर्गुण संत थे। नामदेव मूर्ति पूजा, व्रत, उपवास, तीर्थ यात्रा एवं कठोर शरीर साधना के मार्ग के खिलाफ थे, इस दृष्टि से वे इस्लाम से प्रभावित प्रतीत होते हैं।

4. निम्नलिखित भक्ति संतों पर विचार कीजिए- IAS (Pre) 2013

  1. दादू दयाल
  2. गुरुनानक
  3. त्यागराज

इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था / देते थे, जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ?

  1. 1 और 3
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. 1 और 2

उत्तर – 2

दादू दयाल का समय 1544 ई. से 1603 ई. के मध्य था। गुरुनानक का समय 1469 ई. से 1539 ई. था। त्यागराज का समय 1767 ई. से 1847 ई. तक था। यह भक्ति मार्गी कवि एवं कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञ थे। लोदी वंश का पतन 1526 ई. में हुआ, जब बाबर ने पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को पराजित कर दिया था। उस समय गुरुनानक उपदेश देते थे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

5. निम्न में से कौन-सी रचना संत तुलसीदास की नहीं है? MPPCS (Pre) 2014

  1. गीतावली
  2. कवितावली
  3. विनयपत्रिका
  4. साहित्य रत्न

उत्तर – 4

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 12 ग्रंथ प्रसिद्ध हैं, जिसमें 5 बड़े तथा 7 छोटे ग्रंथ हैं। बड़े ग्रंथों में दोहावली, गीतावली, कवितावली, रामचरित मानस, विनय पत्रिका हैं। इसके अलावा पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवै रामायण, वैराग्य संदीपनी, कृष्णगीतावली आदि छोटे ग्रंथ हैं। साहित्य रत्न गोस्वामी तुलसीदास की रचना नहीं है।

6. निम्नलिखित में से कौन वरकरी संप्रदाय का संत था? UPPCS (Mains) 2004

  1. निम्बार्क
  2. चक्रधर
  3. नामदेव
  4. रामदासउत्तर – 3

वरकरी संप्रदाय के रूप में प्रसिद्ध विचारधारा की गौरवशाली परंपरा की स्थापना में नामदेव की मुख्य भूमिका रही। बिसोवा खेचड़ ने उन्हें रहस्यवादी जीवन की दीक्षा दी तथा ईश्वर के सर्वव्यापी स्वरूप से परिचित करवाया।

7. वरकरी संप्रदाय की मुख्य पीठ अवस्थित है- RAS/RTS (Pre) 2018

  1. शृंगेरी में 
  2. पंढरपुर में
  3. नदिया में
  4. वाराणसी में

उत्तर – 2

वरकरी संप्रदाय की मुख्य पीठ महाराष्ट्र के पंढरपुर में है। इस संप्रदाय के संस्थापकों में ज्ञानेश्वर का नाम अग्रगण्य है। अन्य संतों में नामदेव व तुकाराम का नाम आता है। वरकरी संप्रदाय में विठोबा की पूजा की जाती थी, जिन्हें कृष्ण का अवतार माना जाता था।

8. भक्त तुकाराम कौन-से मुगल सम्राट के समकालीन थे? IAS (Pre) 2006

  1. बाबर
  2. अकबर
  3. जहांगीर
  4. औरंगजेब

उत्तर – 3

तुकाराम का काल 1608 से 1649 ई. के मध्य माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि 1608 में जन्में संत तुकाराम 1649 ई. में अदृश्य हो गए। मुगल शासकों में 1608 से 1649 ई. के मध्य 2 शासकों का कार्यकाल आता है- (1) 1605-1627 ई. तक जहांगीर, (2) 1627-1657 ई. तक शाहजहां। चूंकि विकल्पों में शाहजहां नहीं है, अतः जहांगीर अभीष्ट विकल्प होगा।

9. निम्नलिखित में से कौन, भक्ति आंदोलन का प्रस्तावक नहीं था? IAS (Pre) 2010

  1. नागार्जुन
  2. तुकाराम
  3. त्यागराज
  4. वल्लभाचार्य

उत्तर – 1

तुकाराम, त्यागराज एवं वल्लभाचार्य मध्यकालीन भक्ति आंदोलन से संबंधित हैं, जबकि नागार्जुन ईसा की प्रारंभिक शताब्दियों में ‘शून्यवाद’ के संस्थापक थे।

10. भारत में चिश्तिया संप्रदाय का प्रथम सूफी संत था- UPPCS (Mains) 2014

  1. शेख मुइनुद्दीन चिश्ती 
  2. हमीदुद्दीन नागौरी 
  3. कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी 
  4. निज़ामुद्दीन औलिया

उत्तर – 1

11. निम्नलिखित सूफी संतों में से कौन एक सर्वप्रथम अजमेर में बस गए थे? UPPCS (Pre) 2011

  1. शेख मुइनुद्दीन चिश्ती
  2. शेख कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  3. शेख निज़ामुद्दीन औलिया
  4. शेख सलीम चिश्ती

उत्तर – 1

12. निम्नलिखित में से कौन सूफीवाद की चिश्तिया शाखा का संस्थापक था? UPPSC (R I) 2014

  1. शेख मुहीउद्दीन
  2. शेख जियाउद्दीन अबुलजीवा
  3. ख्वाजा अबु-अब्दाल
  4. ख्वाजा बहाउद्दीन

उत्तर – 3

13. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे? UPPCS (Pre) 2014

  1. ख्वाजा अब्दाल चिश्ती
  2. शाह वली उल्लाह
  3. मीर दर्द
  4. ख्वाजा उस्मान हरुनी

उत्तर – 4

ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती का जन्म अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत साजिस्तान (सिस्तान) में लगभग (1136 ई.) हिजरी 530 में हुआ था। बाद में अपने | माता-पिता के साथ वे खुरासान प्रांत में बस गए। निशापुर के हारोन में। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, ख्वाजा उस्मान चिश्ती हरुनी के शिष्य बने।

14. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती शिष्य थे- UPRO/ARO (Mains) 2014

  1. अब्दुल कादिर जीलानी के
  2. ख्वाजा अबू यूसुफ के
  3. ख्वाजा उस्मान हारूनी के
  4. ख्वाजा मौदूद के

उत्तर – 3

15. अजमेर में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर नजर (भेंट) भेजने वाले प्रथम मराठा सरदार कौन थे? RAS/RTS (Pre) (Re-Exam) 2013

  1. नवाब अली बहादुर, पेशवा बालाजी राव प्रथम का पौत्र (मस्तानी नामक पत्नी से)
  2. राजा साहू, शिवाजी के पौत्र
  3. पेशवा विश्वनाथ
  4. पेशवा बालाजी राव

उत्तर – 2

अजमेर में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर नजर (भेंट) भेजने वाले प्रथम मराठा सरदार शिवाजी के पौत्र राजा साहू थे।

16. शेख निज़ामुद्दीन औलिया शिष्य थे- UPPCS (Pre) 2006

  1. शेख अलाउद्दीन साबिर के 
  2. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती के
  3. बाबा फरीद के
  4. शेख अहमद सरहिंदी के

उत्तर – 3

शेख निजामुद्दीन औलिया के आध्यात्मिक गुरु हजरत बाबा फरीदुद्दीन मसूद गंजशकर (Hazarat Baba Fariduddin Masood Ganjshakar) थे, जिन्हें ‘बाबा फरीद’ के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म वर्तमान पाकिस्तान के मुल्तान जिले के कोठवाल गांव में हुआ था। इनके अन्य प्रमुख शिष्य अलाउद्दीन साबिर कलियारी और नसीरुद्दीन चिराग-ए- देहलवी थे।

17. शेख निजामुद्दीन औलिया की दरगाह स्थित है- UPPSC (GIC) 2010

  1. आगरा में
  2. अजमेर में
  3. दिल्ली में
  4. फतेहपुर सीकरी में

उत्तर – 3

चिश्ती सिलसिले के वंश-वृक्ष को देखने से पता चलता है कि बाबा फरीद के दो प्रमुख शिष्यों में हजरत निजामुद्दीन औलिया तथा हजरत अलाउद्दीन साबिर का नाम सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शेख निजामुद्दीन औलिया ने बाबा फरीद की तरह अपने उपदेशों से मानव हृदय को शांति प्रदान की। शेख निजामुद्दीन औलिया की दरगाह दिल्ली में स्थित है। 1325 ई. में निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु हुई। उन्हें गियासपुर (दिल्ली) में दफनाया गया था।

18. निम्न में से कौन चिश्ती सिलसिले से संबद्ध नहीं है? RAS/RTS (Pre) 2016

  1. ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  2. शेख अब्दुल जिलानी
  3. शेख मुइनुद्दीन
  4. शेख निजामुद्दीन औलिया

उत्तर – 2

शेख अब्दुल जिलानी का संबंध कादरिया सिलसिले से था। जबकि ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी, शेख मुइनुद्दीन व शेख निजामुद्दीन औलिया का संबंध चिश्तिया शाखा से था। भारत में सर्वप्रथम चिश्ती सिलसिले का प्रचार ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती के द्वारा हुआ।

19. निम्नलिखित में से किसे ‘भारत का सादी’ कहा गया है? UPPCS (Mains) 2013

  1. अमीर हसन
  2. अमीर खुसरो
  3. अबू तालिब कलीम
  4. चन्द्रभान ब्राह्मण

उत्तर – 1

अमीर हसन-ए-देहलवी को उसकी उच्च गजलों के कारण उसे ‘भारत का सादी’ कहा गया है।

20. निम्नलिखित में से कौन-से सूफी संत महबूब-ए-इलाही के नाम से जाने जाते हैं? Uttarakhand PCS (Pre) 2016

  1. शेख मुईनुद्दीन चिश्ती
  2. शेख निजामुद्दीन औलिया
  3. बाबा फरीद
  4. शेख नसीरुद्दीन चिराग-ए-देहलवी 

उत्तर – 2

UPSCSITE के साथ Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz 2024 : भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz

सामान्य ज्ञान Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz 2024 : भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

1 thought on “Bhakti Sufi Movement Part 2 Quiz 2024 : भक्ति सूफी आंदोलन प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment