Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 : Medieval History Quiz Part-10 | UPSCSITE

Medieval History Quiz Part-10, Bhakti-Sufi Movement MCQ, Bhakti-Sufi Movement questions, Bhakti-Sufi Movement Quiz-2, Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 in hindi, Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 hindi me, medieval history previous year questions, Bhakti-Sufi Movement quiz-2, history old paper, Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 for upsc, GK Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 Ques

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है मध्यकालीन भारत का इतिहास के’ Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 : Medieval History Quiz Part-10 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 : Medieval History Quiz Part-10

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 : Medieval History Quiz Part-10 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

181. प्रसिद्ध भक्त कवयित्री मीरा के पति का नाम था–

  1. राणा रतन सिंह 
  2. राजकुमार भोजराज 
  3. राणा उदय सिंह 
  4. राणा सांगा 

उत्तर – A

182. ‘राग–गोविंद’ के रचनाकार हैं– 

  1. मीराबाई 
  2. नरहरी 
  3. सूरदास 
  4. रसखान 
  5. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर – A

मीराबाई हिंदू अध्यात्मिक कवयित्री थीं, जिनके भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित भजन उत्तर भारत में लोकप्रिय हैं। इन्होंने चार ग्रंथों की रचना की थी। ये ग्रंथ हैं – नरसी का मायरा, गीत गोविंद टीका, राग–गोविंद और राग सोरठ। इसके अतिरिक्त उनके गीतों का संकलन ‘मीराबाई की पदावली’ नामक ग्रंथ में किया गया है।

183. निम्नलिखित में से कौन इस्लाम से प्रभावित था?

  1. चैतन्य 
  2. मीराबाई 
  3. रामदेव 
  4. वल्लभभाई 

उत्तर – C

चैतन्य, मीराबाई एवं वल्लभाचार्य सगुण संत के रूप में कृष्ण भक्ति के उपासक थे, जबकि नामदेव निर्गुण संत थे। नामदेव मूर्ति पूजा, व्रत, उपवास, तीर्थ यात्रा एवं कठोर शरीर साधन के मार्ग के खिलाफ थे, इस दृष्टि से वे इस्लामी से प्रभावित प्रतीत होते हैं।

184. निम्नलिखित भक्ति संतों पर विचार कीजिए– 

  1. दादू दयाल 
  2. गुरुनानक 
  3. त्यागराज 

इसमें से कौन उस उपदेश देता था/ देते थे, जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ? 

  1. 1 और 3 
  2. केवल 2 
  3. 2 और 3 
  4. 1 और 2 

उत्तर – B

दादू दयाल का समय 1554 ई. से 1603 ई. के मध्य था। गुरुनानक का समय 1469 ई. से 1539 ई. था। त्यागराज का समय 1767 ई. से 1847 ई. तक था। यह भक्ति मार्गी एवं कर्नाटक संगीत के महान संगीत थे। लोदी वंश का पतन 1526 ई. में हुआ, जब बाबर ने पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोधी को पराजित कर दिया था। उस समय गुरुनानक उपदेश देते थे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

185. चैतन्य महाप्रभु किस संप्रदाय से संबद्ध हैं? 

  1. वैष्णव 
  2. शैव 
  3. बौद्ध 
  4. सूफी 

उत्तर – A

चैतन्य वैष्णव संप्रदाय के अंतर्गत कृष्ण भक्ति से संबंधित थे। चैतन्य के बचपन का नाम निमाई था। चैतन्य ने कृष्ण को अपना आराध्य बनाया तथा उन्हीं की भक्ति का प्रचार किया। बहुत दिनों तक उन्होंने वृंदावन में ही निवास किया। नदिया आकर उन्होंने कीर्तन–जुलूसों का आयोजन किया तथा वे गलियों में गलियों में घूम–घूम कर कृष्ण लीलाओं का कीर्तन किया करते थे।

Bhakti-Sufi Movement Quiz-2

186. तुलसीदास किसके समकालीन थे? 

  1. अकबर तथा जहांगीर 
  2. शाहजहां 
  3. औरंगजेब 
  4. बाबर तथा हुमायूं 

उत्तर – A

सुप्रसिद्ध भक्त/संत कवि गोस्वामी तुलसीदास अकबर तथा जहांगीर के समकालीन थे। तुलसीदास ने अनेक ग्रंथ लिखे जिनमें ‘रामचरितमानस’ तथा ‘विनय पत्रिका’ सर्वोत्तम हैं। तुलसीदास का दरबार से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बनारस में ही बिताया। अबुल फजल ने ‘आइन–ए–अकबरी’ में इनका नामोल्लेख किया है।

187. ‘रामचरित मानस’ नामक ग्रंथ के रचयिता थे–

  1. तुलसीदास 
  2. बाल्मीकि 
  3. सूरदास 
  4. वेद व्यास 

उत्तर – A

‘रामचरित मानस’ की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने अवधी भाषा में की थी।

188. निम्न में से कौन–सी रचना संत तुलसीदास की नहीं है?

  1. गीतावली 
  2. कवितावली 
  3. विनयपत्रिका 
  4. साहित्य रत्न 

उत्तर – D

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 12 ग्रंथ प्रसिद्ध हैं, जिसमें 5 बड़े तथा 7 छोटे ग्रंथ हैं। बड़े ग्रंथों में दोहावली, गीतावली, कवितावली, रामचरित मानस, विनय पत्रिका हैं। इसके अलावा पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवै रामायण, वैराग्य संदीपनी, कृष्णगीतावली आदि छोटी ग्रंथि हैं। साहित्य रत्न गोस्वामी तुलसीदास की रचना नहीं है।

189. ‘विनय पत्रिका’ के रचयिता हैं–

  1. तुलसीदास 
  2. सूरदास 
  3. कबीर 
  4. केशवदास 

उत्तर – A 

190. निम्नलिखित में से कौन सा वरकरी संप्रदाय का संत था। 

  1. निम्बार्क 
  2. चक्रधर 
  3. नामदेव 
  4. रामदास 

उत्तर – C

वरकरी संप्रदाय के रूप में प्रसिद्ध विचारधारा की गौरवशाली परंपरा की स्थापना में रामदेव की मुख्य भूमिका रही। बिसोवा खेचड़ ने उन्हें रहस्यवादी जीवन के दीक्षा दी तथा ईश्वर के सर्वव्यापी स्वरूप से परिचित करवाया।

Bhakti-Sufi Movement Quiz-2

191. वारकरी संप्रदाय के मुख्य पीठ अवस्थित है– 

  1. श्रृंगेरी में 
  2. पंढरपुर में 
  3. नदिया में 
  4. वाराणसी में 

उत्तर – B

वरकरी संप्रदाय की मुख्य पीठ महाराष्ट्र के पंढरपुर में है। इस संप्रदाय के संस्थापको में ज्ञानेश्वर का अग्रगण्य है। अन्य संतों में नामदेव व तुकाराम का नाम आता है। वारकरी संप्रदाय में विठोबा की पूजा की जाती थी, जिन्हें कृष्ण का अवतार माना जाता था।

192. भक्त तुकाराम कौन–से मुगल सम्राट के समकालीन थे? 

  1. बाबर 
  2. अकबर 
  3. जहांगीर 
  4. औरंगजेब 

उत्तर – C

तुकाराम का काल 1608 से 1649 ई. मध्य माना जाता है। ऐसी मन्न्यता है कि 1608 में जन्में संत तुकाराम 1649 ई. में अदृश्य हो गए। मुगल शासकों में 1608 से 1649 ई. के मध्य 2 शासकों का कार्यकाल आता है–

  1. 1605–1627 ई. तक जहांगीर,
  2. 1627–1657 ई.  तक शाहजहां। चूंकि विकल्पों में शाहजहां नहीं हैं, अतः जहांगीर अभीष्ट विकल्प होगा।

193. निम्नलिखित में से कौन, भक्ति आंदोलन का प्रस्ताव नहीं था?

  1. नागार्जुन 
  2. तुकाराम 
  3. त्यागराज 
  4. वल्लभाचार्य 

उत्तर – A

तुकाराम, त्यागाराज एवं वल्लभभाई मध्यकालीन भक्ति आंदोलन से संबंधित है, जबकि नागार्जुन ईसा की प्रारंभिक शताब्दियों में ‘शुन्यवाद’ के संस्थापक थे।

194. भारत में चिश्तिया सूफी मत को स्थापित किया–

  1. ख्वाजा बदरूदीन ने 
  2. ख्वाजा मुइनुद्दीन ने 
  3. शेख अहमद सरहिंदी ने 
  4. शेख बहाउद्दीन जकरिया ने 

उत्तर – B

चिश्तिया सूफी मत की स्थापना अफगानिस्तान के चिश्त में अबू इसहाक शमी चिश्ती और उनके शिष्य ख्वाजा अबू अहमद अब्दास ने की थी, किंतु भारत में सर्वप्रथम इसका प्रचार ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती के द्वारा हुआ था। वे 12वीं शताब्दी मुहम्मद गोरी की सेना के साथ भारत आए थे। उन्होंने अजमेर (राजस्थान) में अपना निवास स्थल बनाया। 1236 ई. में इनकी मृत्यु हो गई। कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी इसके प्रमुख शिष्य थे।

195. भारत में चिश्तिया संप्रदाय का प्रथम सूफी संत था– 

  1. शेख मुइनुद्दीन चिश्ती 
  2. हमीदुदीन नागौरी 
  3. कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी  
  4. निजामुद्दीन औलिया 

उत्तर – A

Bhakti-Sufi Movement Quiz-2

196. निम्नलिखित सूफी संतों में से कौन एक सर्वप्रथम अजमेर में बस गए थे? 

  1. सिर्फ मुइनुद्दीन चिश्ती 
  2. शेख कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी 
  3. शेख निजामुद्दीन औलिया 
  4. शेख सलीम चिश्ती 

उत्तर – A

197. निम्नलिखित में से कौन सूफीवाद की चिश्तिया शाखा का संस्थापक था? 

  1. शेख मुहिउद्दीन
  2. शेख जियाउद्दीन अबुलजीवा 
  3. ख्वाजा अबु–अब्दाल 
  4. ख्वाजा बहाउदीन 

उत्तर – C

198. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे? 

  1. ख्वाजा अब्दाल चिश्ती 
  2. शाह वली उल्लाह 
  3. मीर दर्द 
  4. ख्वाजा उस्मान हरूनी 

उत्तर – D

ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती का जन्म अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत साजिस्तान (सिस्तान) में लगभग 1136 ई. हिजरी 530 में हुआ था। बाद में अपने माता–पिता के साथ वे खुरासान प्रांत में बस गए। निशापुर के हारोन में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती, ख्वाजा उस्मान चिश्ती हरूनी के शिष्य बने।

199. ख्वाजा मुइनु चिश्ती शिष्य थे– 

  1. अब्दुल कादिर जिलानी के 
  2. ख्वाजा अबू यूसुफ के 
  3. ख्वाजा उस्मान हारुनी के 
  4. ख्वाजा मौजूद के 

उत्तर – C

200. अजमेर में ख्वाजा मुइनूद्दीन चिश्ती की दरगाह पर नजर (भेंट) भेजने प्रथम मराठा सरदार कौन थे?

  1. नवाब अली बहादुर, पेशवा बालाजी राव प्रथम का पौत्र (मस्तानी नामक पत्नी से) 
  2. राजा साहू, शिवाजी के पौत्र 
  3. पेशवा बालाजी विश्वनाथ 
  4. पेशवा बालाजी राव 

उत्तर – B 

अजमेर में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर नजर (भेंट) भेजने वाले प्रथम मराठा सरदार शिवाजी के पौत्र राजा साहू थे।

Bhakti-Sufi Movement Quiz-2

UPSCSITE के साथ ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 : Medieval History Quiz Part-10 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 : Medieval History Quiz Part-10 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Bhakti-Sufi Movement Quiz-2 : Medieval History Quiz Part-10 | UPSCSITE”

Leave a Comment