Bharat Per Muslim Aakraman Quiz [20 Ques] : भारत पर मुस्लिम आक्रमण प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Bharat Per Muslim Aakraman Quiz, Bharat Per Muslim Aakraman Questions, Bharat Per Muslim Aakraman Quiz, Bharat Per Muslim Aakraman Quiz in hindi, Bharat Per Muslim Aakraman Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Bharat Per Muslim Aakraman Quiz for upsc, GK Bharat Per Muslim Aakraman Quiz, भारत पर मुस्लिम आक्रमण upsc, भारत पर मुस्लिम आक्रमण pdf, भारत पर मुस्लिम आक्रमण बहुविकल्पीय प्रश्न, भारत पर मुस्लिम आक्रमण बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Bharat Per Muslim Aakraman Quiz [20 Ques] : भारत पर मुस्लिम आक्रमण प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Bharat Per Muslim Aakraman Quiz [20 Ques] : भारत पर मुस्लिम आक्रमण प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Bharat Per Muslim Aakraman Quiz [20 Ques] : भारत पर मुस्लिम आक्रमण प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था- UPPCS (Pre) 1996

  1. 570 ई. में
  2. 622 ई. में
  3. 642 ई. में
  4. 670 ई. में

उत्तर – 1

‘मक्का’ सऊदी अरब में स्थित है, यहीं पर 570 ई. में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी कारण यह स्थान मुस्लिम अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल है। इनकी मृत्यु 632 ई. में हुई थी।

2. भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था- U.P. Lower Sub. (Pre) 2002

  1. कुतुबुद्दीन ऐबक
  2. महमूद गजनी
  3. मुहम्मद बिन कासिम
  4. मुहम्मद गोरी

उत्तर – 3

प्रश्नगत विकल्पों में भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम था। आठवीं शती ई के प्रारंभ में मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में सिंध पर अरब आक्रमण हुआ, किंतु उसका कोई स्थायी परिणाम नहीं हुआ। अरबों का राज्य सिंध और मुल्तान के पूर्व में नहीं फैल सका तथा उनकी शक्ति क्षीण हो गई।

3. भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी थे- U.P. Lower Sub. (Pre) 2015

  1. गजनी के
  2. गोर के
  3. अरब के 
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 3

भारत पर सर्वप्रथम अरबी मुसलमानों का आक्रमण 636 ई. में यह आक्रमण खलीफा उमर के समय में बंबई के निकट थाणे पर हुआ, ‘हुआ था। परंतु यह आक्रमण असफल रहा। भारत पर पहला सफल आक्रमण 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम द्वारा किया गया। खलीफा अल वाजिद के शासनकाल में यह आक्रमण हुआ था। कासिम के आक्रमण के समय सिंध का शासक दाहिर था। इसने सिंघ (712) तथा मुल्तान (713) को जीता।

4. मुहम्मद बिन कासिम था- U.P.P.C.S. (Pre) 1992

  1. तुर्क
  2. मंगोल
  3. अरब
  4. तुर्क-अफगान 

उत्तर – 3

मुहम्मद बिन कासिम एक अरबी था। वह इराक के राजा अल-हज्जाज का भतीजा और दामाद दोनों था। जिस समय उसने सिंध पर आक्रमण किया उसकी आयु मात्र 17 वर्ष थी।

5. इनमें से कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था? U.P. Lower Sub. (Pre) 2015

  1. अल्पतगीन
  2. महमूद
  3. सेबुक्तिगीन
  4. इस्माइल

उत्तर – 1

गजनी वंश का संस्थापक अल्पतगीन था। गजनी वंश का अन्य नाम यामीनी वंश भी है। अल्पतगीन ने गजनी को अपनी राजधानी बनाया। इस समय उत्तर-पश्चिम भारत में हिंदूशाही राजवंश का राज्य था, जिसका विस्तार हिंदुकुश पर्वतमाला तक था।

6. अलबरूनी भारत में आया था- U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010

  1. नौवीं शताब्दी ई. में 
  2. दसवीं शताब्दी ई. में
  3. ग्यारहवीं शताब्दी ई. में 
  4. बारहवीं शताब्दी ई. में

उत्तर – 3

7. निम्नलिखित कथनों में से कौन अलबरूनी के संबंध में सही नहीं है? U.P.P.S.C. (R.I.) 2014

  1. वह एक धर्मनिरपेक्ष लेखक था।
  2. उसका ग्रंथ उस समय के जीवंत भारत से प्रभावित था।
  3. वह संस्कृत का विद्वान था। 
  4. वह त्रिकोणमिति का विशेषज्ञ था।

उत्तर – 1

अलबरूनी एक धर्मनिरपेक्ष लेखक नहीं था।

8. निम्नलिखित में से किसने महमूद गजनी के हमले के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया? Jharkhand P.S.C. (Mains) 2016

  1. भीमराज प्रथम
  2. भीमदेव
  3. मूलराज
  4. जयसिंह सिद्धिराज

उत्तर – 2

महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण (1026 ई.) के समय यहां का शासक भीमदेव प्रथम (1022-63 ई.) था। महमूद मंदिर से अतुल संपत्ति लूटकर वापस लौट गया। महमूद के जाने के बाद भीमदेव प्रथम ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।

9. किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किए? U.P. P.C.S. (Pre) 2000

  1. बिन कासिम
  2. महमूद गजनवी
  3. शेरशाह
  4. अकबर

उत्तर – 2

संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के महमूद गजनवी ने जारी किए थे। महमूद गजनवी द्वारा जारी चांदी के सिक्कों के दोनों तरफ दो अलग- अलग भाषाओं में मुद्रालेख अंकित थे। ऊपरी भाग पर अंकित मुद्रालेख अरबी भाषा में था तथा दूसरी तरफ अंकित लेख संस्कृत भाषा (देवनागरी लिपि) में था। सिक्के के मध्य भाग में संस्कृत भाषा में लिखा था- ‘अवयक्तमेकम मुहम्मद अवतार नुरूपति महमूद।” इस लेख के चारों तरफ अंकित लेख था-” अवयक्तिया नाम अयाम टनकम हतो महमूदपुर संवतो 418. चांदी के इस सिक्के (दिरहम) का वजन 3.0 ग्राम था।

10. निम्नलिखित में से मध्य एशिया के किस शासक ने 1192 में उत्तर भारत को जीता? U.P.P.C.S. (Mains) 2004

  1. जलालुद्दीन 
  2. गजनी का महमूद
  3. शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी
  4. चंगेज़ खां

उत्तर – 3

मध्य एशिया के शासक शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी ने 1192 ई. में उत्तर भारत को जीता। शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी का प्रथम आक्रमण 1175 ई. में मुल्तान पर हुआ और 1205 ई. तक वह साम्राज्य विस्तार अथवा पूर्वविजित राज्य की रक्षा के लिए भारत पर चढ़ाई करता रहा। उसने 1175-76 ई. में मुल्तान और उच्छ पर आक्रमण किया, 1178 ई. में गुजरात पर आक्रमण किया और 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान के साथ तराइन की लड़ाई लड़ी। इस युद्ध में मुहम्मद गौरी की पराजय हुई। तथापि तराइन के दूसरे युद्ध (1192 ई ) में पृथ्वीराज की हार हुई और उसके साथ ही एक केंद्रीय मुस्लिम राजनीतिक व्यवस्था स्थापित हुई, जो बाद तक कायम रही ।

11. मुहम्मद गोरी को सबसे पहले किसने पराजित किया? U.P.P.C.S. (Pre) 1990

  1. भीम II
  2. पृथ्वीराज चौहान
  3. जयचंद
  4. पृथ्वीराज II

उत्तर – 1

1178 ई. में मुहम्मद गोरी ने गुजरात पर आक्रमण किया, किंतु मूलराज II या भीम II ने अपनी योग्य एवं साहसी विधवा मां नायिका देवी के नेतृत्व में आबू पर्वत के निकट गोरी का मुकाबला किया और उसे परास्त कर दिया। यह गोरी की भारत में पहली पराजय थी।

12. मुहम्मद गोरी ने जयचंद को किस युद्ध में पराजित किया था? U.P.P.C.S. (Pre) 2008

  1. तराइन का युद्ध (1191 ई.) 
  2. तराइन का युद्ध (1192 ई.)
  3. चंदावर का युद्ध (1194.ई.) 
  4. कन्नौज का युद्ध (1194 ई.)

उत्तर – 3

1194 ई. में चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने कन्नौज के गहड़वाल राजा जयचंद को पराजित किया था। चंदावर वर्तमान फिरोजाबाद जिले में यमुना तट पर स्थित है।

13. निम्नलिखित में से कौन राजा मुहम्मद गोरी द्वारा चंदावर के युद्ध में पराजित किया गया था? U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016

  1. पृथ्वीराज चौहान
  2. जयचंद
  3. कुमारपाल
  4. भीम II

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

14. 1194 के चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने किसे हराया था? M.P.P.C.S. (Pre) 2017

  1. कुमारपाल
  2. जयचंद
  3. गोविंदराज
  4. भीम द्वितीय

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

15. युद्ध जिसमें भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई- U.P.P.C.S. (Pre) 1995

  1. तराइन का प्रथम युद्ध 
  2. तराइन का द्वितीय युद्ध
  3. पानीपत का प्रथम युद्ध
  4. पानीपत का द्वितीय युद्ध

उत्तर – 2

1192 ई. में तराइन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई। गोरी की सजगता और श्रेष्ठ युद्ध प्रणाली के कारण मुसलमानों की जीत हुई। यह युद्ध भारतीय इतिहास में अत्यधिक महत्वपूर्ण था।

16. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006

  1. मुहम्मद गोरी
  2. अलाउद्दीन खिलजी 
  3. अकबर
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 1

मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है और दूसरे तरफ कलमा (अरबी में) खुदा हुआ है।

17. भारत में मुहम्मद गोरी ने किसको प्रथम अक्ता प्रदान किया था? 39th B.P.S.C. (Pre) 1994

  1. ताजुद्दीन यल्दौज
  2. कुतुबुद्दीन ऐबक
  3. शम्सुद्दीन इल्तुतमिश
  4. नासिरुद्दीन कुबाचा

उत्तर – 2

गोरी की विजयों के बाद शीघ्र ही उत्तर भारत में अक्ता प्रथा स्थापित हो गई। 1192-1206 ई. तक कुतुबुद्दीन ऐबक ने गोरी के प्रतिनिधि के रूप में। उत्तरी भारत के विजित भागों का प्रशासन संभाला। इस अवधि में ऐबक ने उत्तरी भारत में तुर्की शक्ति का विस्तार भी किया।

18. मुहम्मद गोरी के किस दास ने बंगाल एवं बिहार पर विजय प्राप्त की? U.P.P.C.S. (Pre) 1991

  1. कुतुबुद्दीन ऐबक
  2. इल्तुतमिश
  3. बख्तियार खिलजी
  4. यल्दौज

उत्तर – 3

मुहम्मद गोरी के एक साधारण दास इख्तियारुद्दीन मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी ने 1193 से 1202 ई. के मध्य बिहार की विजय की तथा नालंदा एवं विक्रमशिला विहार को तहस-नहस कर राजधानी उदन्तपुर पर कब्जा कर लिया। उसने 1198 से 1203 ई. के मध्य में बंगाल पर आक्रमण किया। उस समय वहां का शासक लक्ष्मणसेन था। वह बिना युद्ध किए ही भाग निकला। तुर्की सेना ने राजधानी नदिया में प्रवेश कर बुरी तरह लूटपाट की। राजा की अनुपस्थिति में नगर ने आत्मसमर्पण कर दिया। लक्ष्मणसेन ने भाग कर पूर्वी बंगाल में शरण ली और वहीं कुछ समय तक शासन करता रहा। इख्तियारुद्दीन ने भी संपूर्ण बंगाल को जीतने का प्रयत्न नहीं किया। इख्तियारुद्दीन ने लखनौती को अपनी राजधानी बनाया।

19. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। U.P.P.C.S. (Pre) 2018

कथन (A): भारत पर तुर्की आक्रमण सफल हुए। 

कारण (R) उत्तर भारत में राजनीतिक एकता नहीं थी। 

नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

कूट:

  1. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है। 
  2. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है. परंतु कारण (R) कथन (A) की व्याख्या नहीं है। 
  3. कथन (A) सही है. किंतु कारण (R) गलत है।
  4. कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।

उत्तर – 1

भारत पर तुर्की का आक्रमण सफल हुआ, जिसके फलस्वरूप भारत में इस्लामी राज्य स्थापित हुआ। भारत भूमि में अंदर तक प्रवेश पाने का प्रथम श्रेय गजनवी वंश के सुल्तान महमूद को प्राप्त हुआ, जबकि भारत में राज्य स्थापित करने का श्रेय शंसवनी वंश के मुहम्मद गोरी को प्राप्त हुआ। अतः स्पष्ट है कि कथन सत्य है। भारत में राजनीतिक एकता का अभाव और उत्तरी भारत में एक भी शक्तिशाली और विस्तृत साम्राज्य का न होना तुर्कों के विरुद्ध असफलता का कारण था।

डॉ. ए. एल. श्रीवास्तव के अनुसार, राजनीतिक एकता का अभाव, सामाजिक विभेद, ब्राह्मणवाद का उत्थान, नैतिक पतन और भारतीयों की तुलना में तुर्कों की रणनीति, सैनिक संगठन, साधन आदि की दृष्टि से श्रेष्ठ होना तुर्की सफलता के कारण हैं। इस प्रकार कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या है।

20. रेशम बुनकरों की श्रेणी की जानकारी निम्नलिखित किस शिलालेख से मिलती है? M.P.P.C.S. (Pre) 2019

  1. दशपुर शिलालेख
  2. प्रयाग प्रशस्ति
  3. एरण शिलालेख
  4. हाथीगुम्फा शिलालेख

उत्तर – 1

दशपुर (मंदसौर) शिलालेख कुमारगुप्त के शासनकाल का है। इस लेख में कुमारगुप्त का राज्यपाल वधुवर्मा का उल्लेख मिलता है। इसमें सूर्य मंदिर के निर्माण का उल्लेख मिलता है। यहां से प्राप्त लेख में पट्टवाय श्रेणी (रेशमी सूत बुनने वालों की समिति) तथा इंदौर लेख में ‘तौलिक श्रेणी का उल्लेख मिलता है।

UPSCSITE के साथ Bharat Per Muslim Aakraman Quiz [20 Ques] : भारत पर मुस्लिम आक्रमण प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Bharat Per Muslim Aakraman Quiz

सामान्य ज्ञान Bharat Per Muslim Aakraman Quiz [20 Ques] : भारत पर मुस्लिम आक्रमण प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

1 thought on “Bharat Per Muslim Aakraman Quiz [20 Ques] : भारत पर मुस्लिम आक्रमण प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment