Purv Madhay Kaal Quiz [20 Ques] : पूर्व मध्य काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Purv Madhay Kaal Quiz, Purv Madhay Kaal Questions, Purv Madhay Kaal Quiz, Purv Madhay Kaal Quiz in hindi, Purv Madhay Kaal Quiz hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Purv Madhay Kaal Quiz for upsc, GK Purv Madhay Kaal Quiz, पूर्व मध्य काल upsc, पूर्व मध्य काल pdf, पूर्व मध्य काल बहुविकल्पीय प्रश्न, प्राचीन साहित्य बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Purv Madhay Kaal Quiz [20 Ques] : पूर्व मध्य काल प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Purv Madhay Kaal Quiz [20 Ques] : पूर्व मध्य काल प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Purv Madhay Kaal Quiz [20 Ques] : पूर्व मध्य काल प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. निम्नलिखित में से कौन शासक “पृथ्वीराज चौहान” के नाम से प्रसिद्ध है? UPPCS (Pre) 2010

  1. पृथ्वीराज प्रथम
  2. पृथ्वीराज द्वितीय
  3. पृथ्वीराज तृतीय
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 3

अजमेर का शासक पृथ्वीराज तृतीय (1177-1192 ई.) ही ‘पृथ्वीराज चौहान’ के नाम से प्रसिद्ध है, जिसने 1191 ई. में तराइन के प्रथम युद्ध में मुहम्मद गोरी को पराजित किया था, परंतु 1192 ई. में तराइन के द्वितीय युद्ध में उसकी पराजय हुई थी।

2. सुवर्णभूमि का वह राजा कौन था, जिसने नालंदा में एक बौद्ध विहार की स्थापना की तथा उसके रख-रखाव हेतु अपने दूत द्वारा देवपाल से पांच गांव दान में देने के लिए प्रार्थना की? 64th BPSC (Pre) 2018

  1. धरणीन्द्र
  2. संग्रामधनंजय
  3. बालपुत्रदेव
  4. चूड़ामणिवर्मन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 3

सुवर्णभूमि के शासक बालपुत्रदेव ने नालंदा में एक बौद्ध विहार की स्थापना की तथा उसके रख-रखाव हेतु अपने दूत द्वारा देवपाल से पांच गांव देने के लिए प्रार्थना की थी।

3. गोविंदचंद्र गहड़वाल की एक रानी कुमारदेवी ने धर्मचक्र-जिन विहार कहां बनवाया था? UPPCS (Mains) 2007

  1. बोध गया
  2. राजगृह
  3. कुशीनगर
  4. सारनाथ

उत्तर – 4

गोविंदचंद्र गहड़वाल की रानी कुमारदेवी बौद्ध मतानुयाई थीं। उन्होंने सारनाथ में धर्मचक्र-जिन विहार बनवाया था। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

4. हम्मीर महाकाव्य में चौहानों को बताया गया है- RAS/RTS (Pre) 1999

  1. चंद्रवंशी
  2. ब्राह्मण
  3. यदुवंशी
  4. सूर्यवंशी

उत्तर – 4

हम्मीर महाकाव्य में चौहानों को सूर्यवंशी बताया गया है। हम्मीर महाकाव्य और पृथ्वीराज विजय के अनुसार, चौहान सूर्य के पुत्र चाहमान नामक अपने पूर्वज के वंशज थे। वे चार अग्निकुलों में से एक थे।

5. आल्हा- ऊदल संबंधित थे- MPPCS (Pre) 2010

  1. चंदेरी से
  2. विदिशा से
  3. महोबा से
  4. पन्ना से

उत्तर – 3

आल्हा ऊदल महोबा से संबंधित थे। ये चंदेल शासक परमार्दिदेव (परमल) (1165-1203 ई.) के सेनानायक थे, जो 1182 ई. में पृथ्वीराज चौहान के आक्रमण का डटकर सामना करने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए। चंदेलों एवं चौहानों के इस संघर्ष का वर्णन चंदबरदाई कृत ‘पृथ्वीराज रासो’ एवं जगनिक कृत परमाल रासो के ‘आल्हाखंड’ से प्राप्त होता है।

6. ‘पृथ्वीराज विजय’ का लेखक कौन है? RAS/RTS (Pre) 2012

  1. चंदबरदाई
  2. पृथ्वीराज चौहान
  3. जयानक
  4. नयनचंद सूरि 

उत्तर – 3

‘पृथ्वीराज विजय’ के लेखक जयानक हैं।

7. निम्नलिखित राजपूत वंशों में से किसने, आठवीं शताब्दी में, दिलिका (देहली) शहर की स्थापना की थी? MPPCS (Pre) 2014

  1. परमार वंश
  2. सोलंकी वंश
  3. तोमर वंश
  4. चौहान वंश

उत्तर – 3

आठवीं शताब्दी में दिलिका (देहली) शहर की स्थापना तोमर वंश के अनंगपाल ने की। चंदरबरदाई की रचना ‘पृथ्वीराज रासो’ में तोमर वंश के राजा अनंगपाल को दिल्ली का संस्थापक बताया गया है। बाद में चौहान शासकों ने दिल्ली को अपने अधिकार में ले लिया।

8. जेजाकभुक्ति प्राचीन नाम था- UPPCS (Mains) 2008

  1. बघेलखंड का
  2. बुंदेलखंड का
  3. मालवा का
  4. विदर्भ का

उत्तर – 2

जेजाकभुक्ति बुंदेलखंड का प्राचीन नाम था। चंदेल वंश के संस्थापक नन्नुक के पौत्र जय सिंह या जेजा के नाम पर यह प्रदेश जेजाकभुक्ति कहलाया।

9. धंगदेव किस वंश का शासक था? MPPCS (Pre) 2017

  1. जेजाकभुक्ति के चंदेल
  2. मालवा के परमार
  3. महिष्मति के कलचुरी
  4. त्रिपुरी के कलचुरी

उत्तर – 1

जेजाकभुक्ति के चंदेलों में धंगदेव सबसे प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली राजा हुआ। वह वैदिक अथवा ब्राह्मण धर्म का अनुयायी था। इसने ‘महाराजा धिराज की उपाधि धारण की। धंग ने प्रयाग के संगम में शिव की आराधना करते हुए शरीर का त्याग किया।

10. चित्तौड़ के ‘त्रिभुवन नारायण मंदिर’ को किसने बनवाया? MPPCS (Pre) 2019

  1. राणा प्रताप ने
  2. राजा धंग ने
  3. परमार राजा भोज ने
  4. पृथ्वीराज चौहान ने

उत्तर – 3

परमार राजा भोज ने चित्तौड़ में त्रिभुवन नारायण का मंदिर बनवाया था। भोज ने अनेक पुस्तकों की रचना की। इनकी रचनाओं में सरस्वतीकण्णभरण, श्रृंगार प्रकाश, प्राकृति व्याकरण, कूर्मशतक, शृंगारमंजरी आदि उल्लेखनीय है।

11. पुंड्रवर्धन मुक्ति अवस्थित थी- UPPCS (Pre) 2012

  1. उत्तर बंगाल में
  2. बिहार में
  3. ओडिशा में
  4. असम में

उत्तर – 1

प्राचीन काल में पुंड्रवर्धन भुक्ति उत्तर बंगाल के क्षेत्र में अवस्थित थी। पाल, चंद्र एवं सेन राजवंशों युग में इसके क्षेत्राधिकार का विस्तार उत्तर बंगाल के बाहर भी था।

12. पाल वंश का संस्थापक कौन था? UPPCS (Mains) 2015

  1. धर्मपाल
  2. देवपाल
  3. गोपाल
  4. रामपाल

उत्तर – 3

पाल वंश का संस्थापक गोपाल था। पाल वंश एक क्षत्रिय वंश था। वह बौद्ध मतानुयायी था तथा नालंदा में उसने एक विहार का निर्माण करवाया था।।

13. ‘ओदंतपुर’ शिक्षा केंद्र निम्न में से किस राज्य में अवस्थित था? 62 BPSC (Pre) 2016

  1. बंगाल
  2. बिहार
  3. गुजरात
  4. तमिलनाडु
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं। उपरोक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 2

ओदंतपुर जिसे उदनापुर भी कहा जाता है, प्राचीन काल में एक प्रमुख शिक्षा केंद्र था। यह बिहार राज्य में अवस्थित था। इसकी स्थापना पाल वंश के प्रथम शासक गोपाल ने की थी।

14. विक्रमशिला विश्वविद्यालय इनमें से आज के किस राज्य में अवस्थित था? JPSC (Pre) 2013

  1. मध्य प्रदेश
  2. ओडिशा
  3. बिहार
  4. झारखंड

उत्तर – 3

पालवंश के शासक धर्मपाल ने 8वीं शताब्दी में बिहार राज्य के भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। यहां बौद्ध धर्म और दर्शन के अतिरिक्त न्याय, तत्वज्ञान, व्याकरण आदि की शिक्षा दी जाती थी। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्वानों में रक्षित, जेतारि, विरोचन, रत्नाकर, शांति, ज्ञानश्री, दीपंकर आदि के नाम प्रसिद्ध हैं। दीपंकर ने लगभग 200 ग्रंथों की रचना की। 1193 ईस्वी से 1202 ईस्वी के मध्य में बख्तियार खिलजी ने इस विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया।

15. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रकूट साम्राज्य की नींव रखी? IAS (Pre) 2006

  1. अमोघवर्ष I
  2. दंतिदुर्ग
  3. ध्रुव
  4. कृष्ण I

उत्तर – 2

राष्ट्रकूट वंश की स्थापना 736 ई. में दंतिदुर्ग ने की। दंतिदुर्ग के संबंध में कहा जाता है कि उज्जयिनी में उसने हिरण्यगर्भ (महादान) यज्ञ करवाया था।

16. निम्नलिखित में से कौन अपने पिता के अभियानों के क्रम में सैनिक छावनी में पैदा हुआ था? UPPCS (Mains) 2013

  1. अमोघवर्ष राष्ट्रकूट
  2. भोज परमार
  3. धर्मपाल
  4. नागभट्ट II प्रतिहार

उत्तर – 1

राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष I का जन्म 800 ई. में नर्मदा नदी के किनारे श्रीभावन नामक स्थान पर सैनिक छावनी में हुआ था। इस समय इसके पिता राष्ट्रकूट राजा गोविंद III, उत्तर भारत के सफल अभियानों के बाद वापस लौट रहे थे।

17. महानतम प्रतिहार राजा था- UPPCS (GIC) 2010

  1. धर्मपाल
  2. हर्ष
  3. मिहिरभोज
  4. महेंद्रपाल

उत्तर – 3

प्रतिहार वंश का महानतम शासक मिहिरभोज था। इसका शासनकाल 836-885 ई. था। धर्मपाल पाल वंश का राजा था, जिसका शासनकाल 770-810 ई. तक था। महेंद्रपाल प्रतिहार शासक था. इसका शासनकाल 885-910 ई. तक रहा। जबकि हर्ष पुष्यभूति वंश का शासक था, इसका शासनकाल 606-647 ई. था।

18. महान जैन विद्वान हेमचंद्र, किसकी सभा को अलंकृत करते थे? UPPCS (Pre) 2010

  1. अमोघवर्ष
  2. कुमारपाल
  3. जयसिंह सिद्धराज
  4. विद्याधर

उत्तर – 2

महान जैन विद्वान हेमचंद्र ने सोलंकी वंश के जयसिंह सिद्धराज के समय में प्रमुखता प्राप्त की थी तथापि वे उसके उत्तराधिकारी कुमारपाल (1143- 1172) के सलाहकार के रूप में उसकी सभा को अलंकृत करते थे।

19. राजा भोज ने शासन किया- MPPCS (Pre) 2010

  1. बस्तर पर
  2. धार पर
  3. महाकौशल पर
  4. उज्जैन पर

उत्तर – 2

राजा भोज परमार शासक था, परमारों का पहले शासन केंद्र उज्जैन था तत्पश्चात राजधानी धारा में स्थानांतरित कर दी गई। राजा भोज ने धारा से शासन किया। भोज की मृत्यु के पश्चात विद्वानों ने धारा नगरी के बारे में कहा है-

“अद्य धारा निराधारा, निरालंबा सरस्वती, 

पंडिता: खंडिताः सर्वे भोज राजे दिवंगते।।”

20. इनमें से कौन परमार वंश का शासक नहीं था? MPPCS (Pre) 2017

  1. उपेंद्र
  2. मुंज
  3. गांगेयदेव
  4. उदयादित्य

उत्तर – 3

गांगेयदेव कलचुरी वंश का एक शक्तिशाली शासक था, जिसने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की। पूर्व मध्यकाल में स्वर्ण सिक्कों के विलुप्त हो जाने के पश्चात इन्होंने सर्वप्रथम इसे प्रारंभ करवाया। उपेंद्र, मुंज एवं उदयादित्य ये सभी परमारवंशी शासक थे।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Purv Madhay Kaal Quiz [20 Ques] : पूर्व मध्य काल प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Purv Madhay Kaal Quiz [20 Ques] : पूर्व मध्य काल प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Purv Madhay Kaal Quiz [20 Ques] : पूर्व मध्य काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment