Development Education-Press In India MCQ : Modern History Quiz Part-7 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-7, Development Education-Press In India MCQ, Development Education-Press In India questions, Development Education-Press In India Quiz, Development Education-Press In India Mcq in hindi, modern history quiz part-7, Development Education-Press In India Mcq in hindi, modern history quiz part-7, Development Education-Press In India Mcq in hindi, modern history previous year questions, Development Education-Press In India Mcq, history old paper, modern history quiz part-7, Development Education-Press In India Mcq in hindi, 

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Development Education-Press In India MCQ : Modern History Quiz Part-7 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Development Education-Press In India MCQ : Modern History Quiz Part-7

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Development Education-Press In India MCQ : Modern History Quiz Part-7 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

121. भारत को औपनिवेशिक काम में अधोमुखी निस्पंदन सिद्धांत किस क्षेत्र से संबंधित था? RAS/RTS(Pre)2013 

  1. रेल 
  2. शिक्षा 
  3. सिंचाई 
  4. गरीबी हटाओ 

उत्तर – B   

भारत औपनिवेशिक काल में ‘अधोमुखी निस्पंदन सिद्धांत’ (The theory of downward filtration) शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित था। इस सिद्धांत का अर्थ था कि, शिक्षा समाज के उच्च वर्ग को ही दी जाए, इस वर्ग से छन-छनकर ही शिक्षा का असर जन सामान्य तक पहुंचे। मैकाले का कहना था कि सीमित साधनों से समस्त जनता को शिक्षित करना असंभव है।

122.  निम्नलिखित में से किससे/किसने भारत में अंग्रेजी शिक्षा के नींव पड़ी? IAS(Pre)2018 

  1. 1813 का चार्टर एक्ट 
  2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823 
  3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद विवाद 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2 
  2. केवल 2 
  3. केवल 1 और 3 
  4. 1, 2 और 3 

उत्तर – D

ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओरिएंटल शिक्षक की प्रचलित प्रणाली को हतोत्साहित किया तथा पश्चिमी शिक्षा और अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा दिया। 1813 के चार्टर अधिनियम में भारत में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रूपये खर्च करने के प्रावधान को अपनाया गया। 1823 ई. में जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षक के लिए एक लाख रूपये देने (Grant) की थी।

सीमित में 10 यूरोपीय सदस्य शामिल थे इसके बाद गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम केवेंडिश बेंटिक (1828-1835 ई.) के शासनकाल में 7 मार्च, 1835 को लॉर्ड मेकाले प्रस्ताव स्वीकार कर भारत में अंग्रेजी को उच्च शिक्षा का माध्यम मान लिया गया। भारत में आंग्ल (Anglicist) शिक्षा के समर्थकों का नेतृत्व मुनरो एवं एल्फिंस्टन, जबकि एच. टी. प्रिंसेप प्राच्य (Orientalist) शिक्षा के समर्थकों के नेतृत्वकर्ता थे।

123. किसके शासनकाल में भारत में अंग्रेजी शिक्षा का आरंभ की गई? UPPCS(Mains)2011 

  1. लॉर्ड विलियम केवेंडिश बेंटिक
  2. लॉर्ड हार्डिंग 
  3. लॉर्ड मिंटो 
  4. लॉर्ड डलहौजी 

उत्तर – A 

गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम केवेंडिश बेंटिक (1828-35 ई.) के शासनकाल में 7 मार्च, 1835 को लॉर्ड मैकाले के प्रस्ताव को स्वीकार कर भारत में अंग्रेजी को उच्च शिक्षा का माध्यम मान लिया गया। भारत में आंग्ल शिक्षा के समर्थकों का नेतृत्व मुनरो एवं एल्फिंस्टन ने किया था, जबकि एच. टी. प्रिंसेप प्राच्य शिक्षा के समर्थकों के नेतृत्वकर्ता थे।

124. भारत में प्रथम तीन विश्वविद्यालय (कलकत्ता, मद्रास, बंबई) की स्थापना किस वर्ष में हुई? RAS/RTS(Pre)2010 

  1. 1857 
  2. 1881 
  3. 1885 
  4. 1905 

उत्तर – A 

भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहे जाने वाले 1854 के चार्ल्स वुड के डिस्पैच को आधार बनाकर लंदन विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश भारत में तीन विश्वविद्यालय कलकत्ता, मद्रास एवं बंबई की स्थापना 1857 में की गई थी।

125. किसके सतत प्रयत्नों से बंबई में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई? 

  1. दयाराम गिडुमल 
  2. डी. के. कर्वे  
  3. रामाबाई 
  4. महादेव गोविंद रानाडे 

उत्तर – B

डी. के. कर्वे ने वर्ष 1916 में बंबई के प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। ये महाराष्ट्र के समाज सुधाकर एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। इन्होंने विधाओं के उत्थान के लिए ‘विधवा विवाह प्रतिबंध निवारक मंडली’ की भी स्थापना की थी। 1896 ई. में इन्होंने पूना में विधवा गृह की स्थापना की थी। उन्होंने स्वयं एक ब्राह्मणी विधवा से विवाह किया था। वर्ष 1958 में इन्हें ‘भारत रत्न’ प्रदान किया गया।

Go for – Development Education-Press In India MCQ

126. डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना से कौन संबंधित था? 

  1. जस्टिस रानाडे 
  2. फिरोज शाह मेहता 
  3. बि. जी. तिलक 
  4. दयानंद सरस्वती 

उत्तर – C 

डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना 1880 ई. में मूलतः ‘न्यू इंग्लिश स्कूल’ के प्रारंभ के साथ पुणे में की गई थी तथा 1884 ई. में डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी औपचारिक रूप से गठित की गई। इस संस्था के संस्थापकों में वी. के. चिपलुंकर, बी. जी. तिलक, एम. बी. नामजोशी और नेपाल गणेश आगरकर प्रमुख थे। जस्टिस रानाडे इस सोसाइटी के संस्थापक नहीं बल्कि इसके पांच संरक्षकों (Patrons) में से एक थे।

127. निम्नलिखित कॉलेज में सर्वप्रथम किसकी स्थापना हुई थी? UPPCS(Pre)2012 

  1. हिंदू कॉलेज, कलकत्ता 
  2. दिल्ली कॉलेज 
  3. मेयो कॉलेज 
  4. मुस्लिम एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज 

उत्तर – A 

राजा राममोहन राय आधुनिक शिक्षा के सबसे प्रारंभिक प्रचारकों में से एक थे। 1817 ई. में इन्होंने डेविड हेयर एवं एलेग्जेंडर डफ के साथ मिलकर कलकत्ता में प्रसिद्ध हिंदू कॉलेज की स्थापना की थी। मेयो कॉलेज की स्थापना 1875 ई. में अजमेर में, मुस्लिम एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना 1875 ई. में अलीगढ़ में एवं दिल्ली कॉलेज की स्थापना 1824 ई. में हुई थी।

128. भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- IAS(Pre)2018 

(संस्थान)              (संस्थापक) 

  1. बनारस का संस्कृत कॉलेज -विलियमसन 
  2. कोलकाता मद्रास – वॉरेन हेस्टिंग्स 
  3. फोर्ट विलियम कॉलेज – ऑर्थर विलेजली

उपयुक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. 1 और 2 
  2. केवल 2 
  3. 1 और 3 
  4. केवल 3 

उत्तर – B

युग्मों का सही सम्मेलन इस प्रकार है- 

  1. बनारस का संस्कृत कॉलेज – जोनाथन डंकन (1791 ई.) 
  2. कलकत्ता मद्रास – वॉरेन हेस्टिंग्स (1781 ई.)  
  3. फोर्ट विलियम कॉलेज – लॉर्ड रिचर्ड कोले वेलेजली (1800 ई.) 

अतः विकल्प (b) सही उत्तर होगा

129. निम्नलिखित में से किसने भारतीय विश्वविद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के लिए प्रबल रूप से वकालत की थी? UPPCS(Mains)2005 

  1. बाल गंगाधर तिलक 
  2. स्वामी विवेकानंद 
  3. महात्मा गांधी 
  4. मदन मोहन मालवीय 

उत्तर – D 

भारतीय विश्वविद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के लिए मदन मोहन मालवीय ने प्रबल रूप में वकालत की थी। मदन मोहन मालवीय अग्रणी राष्ट्रवादी तथा देशभक्त थे। वे आरंभ में एक स्कूल अध्यापक तथा बाद में व्यवसाय से वकील रहे।

130. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का शिलान्यास निम्न में से किसने किया था? UPPCS(Mains)2003 

  1. मदनमोहन मालवीय 
  2. महाराजा विभूति नारायण सिंह 
  3. लॉर्ड हार्डिंग 
  4. एनी बेसेंट 

उत्तर – C 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का शिलान्यास 4 फरवरी, 1916 को वसंत पंचमी के दिन तत्कालीन  वायसराय लॉर्ड हार्डिंग द्वारा किया गया था।

Go for – Development Education-Press In India MCQ

131. निम्नलिखित में से किसे सर्वप्रथम केंद्रीय विश्वविद्यालय घोषित किया गया? UPPCS(Mains)2011 

  1. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ 
  2. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ 
  3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी 
  4. इलाहाबाद विश्वविद्यालय 

उत्तर – C

दिए गए केंद्रीय विश्वविद्यालय में से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी को सबसे पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया था। इसकी स्थापना का श्रेय 1916 ई. में महामना मदनमोहन मालवीय जी को जाता है।

132. भारत का पहला समाचार-पत्र था- UPPCS(Spl)(Mains)2004 

  1. बंगाल गजट 
  2. हिंदुस्तान टाइम्स 
  3. पायनियर 
  4. संवाद कौमुदी 

उत्तर – A 

भारत का पहला समाचार पत्र ‘बंगाल गजट’ था। प्रारंभ में विलियम बोल्ट्स द्वारा एक समाचार-पत्र के प्रकाशन का प्रयास किया गया था। परंतु ईस्ट इंडिया कंपनी ने उनको इंग्लैंड भेज दिया। 1780 ई. में जे. के. हिक्की ने ‘बंगाल गजट’ नामक समाचार-पत्र प्रकाशित करना आरंभ किया था। हल्की को कंपनी की आलोचना करने के अपराध में सजा भी भुगतनी पड़ी थी, परंतु उसके पत्र ने अपनी नीति नहीं बदली। हल्की के प्रेस को जब्त कर लिया गया और इस प्रकार से ‘बंगाल गजट’ का अंत हो गया।

133. निम्न में से किसने सर्वप्रथम प्रेस सेंसरशिप लागू की थी? UPPCS(Pre)2001 

  1. विलेजली 
  2. हेस्टिंग्स 
  3. जान एडम्स 
  4. डलहौजी 

उत्तर – A

लॉर्ड वेलेजली ने 1799 ई. में सभी समाचार-पत्रों पर सेंसर बैठा दिया। उसने 1799 ई. में समाचार-पत्रों का पत्रेक्षण अधिनियम पारित कर दिया और समाचार-पत्रों का पर युद्धकालीन सेंसर लागू कर दिया। इसके अनुसार- 

  1. समाचार-पत्र के संपादक, मुद्रक और स्वामी का नाम स्पष्ट रूप से छापना पड़ता था। 
  2. प्रकाश को प्रकाशित किए जाने वाले तत्वों को सरकार से सचिव के के सम्मुख पूर्व-पत्रेक्षण के लिए में भेजना होता था।

134. 1878 का ‘वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट’ जिसने रद्द कर दिया था? BPSC(Pre)1994 

  1. लॉर्ड रिपन 
  2. लॉर्ड लिटन 
  3. लॉर्ड कर्जन 
  4. लॉर्ड मिंटो 

उत्तर – A 

लॉर्ड रिपन ने 1882 ई. में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट अथवा देशी भाषा प्रेस अधिनियम को रद्द कर दिया और भारतीय भाषाओं के समाचार-पत्रों को अंग्रेजी भाषा के समाचार-पत्रों के सामान ही स्वतंत्रता दे दी। ज्ञातव्य है कि वर्नाकुलर प्रेस एक्ट, 1778 में लॉर्ड लिटन के कार्यकाल (1876-1880 ई.) में पारित हुआ था। इस अधिनियम को ‘मुंह बंद करने वाला अधिनियम’ कहा गया।

135. 1880 के दशक में ‘इंडियन मिरर’ अखबार का प्रकाशन कहां से होता था? UPPCS(Mains)2007 

  1. बंबई 
  2. कलकत्ता 
  3. मद्रास 
  4. पांडिचेरी 

उत्तर – B 

‘इंडियन मिरर’ अखबार का प्रकाशन कलकत्ता (बंगाल) से होता था। ‘इंडियन मिरर’ की स्थापना  (1861 ई.) का श्रेय देवेंद्रनाथ टैगोर तथा मनमोहन घोष को है  केशवचंद्र सेन तथा नरेंद्र नाथ सेन इसके संपादकीय विभाग में थे। यह दैनिक अखबार था।

Go for – Development Education-Press In India MCQ

136. गदर पत्र का प्रथम अंक निम्नलिखित में से किस भाषा में प्रकाशित हुआ? UPPCS(Mains)2007 

  1. उर्दू 
  2. हिंदी 
  3. अंग्रेजी 
  4. मराठी 

उत्तर – A

1 नवंबर, 1913 को ‘गदर’ पत्र का पहला अंक प्रकाशित हुआ, जो ‘उर्दू’ भाषा में था। 9 दिसंबर, 1913 से या गुरुमुखी में भी छापने लगा। यह पत्र मराठी, हिंदी, अंग्रेजी एवं गुजराती में भी प्रकाशित हुआ। इसका एक अंक पख्तूनी भाषा में भी छापा था।

137. गदर पार्टी का पत्र ‘गदर’ था- UPPCS(Mains)2013 

  1. एक मासिक-पत्र 
  2. एक पाक्षिक-पत्र 
  3. एक सप्ताहिक-पत्र 
  4. एक दैनिक-पत्र 

उत्तर – C 

भारत को ब्रिटिश राज्य के मुक्त कराने हेतु संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में लाला हरदयाल, सोहन सिंह भाकना और करतार सिंह सराभा आदि ने मिलकर गदर आंदोलन की स्थापना की थी। इस पार्टी का मुखपत्र ‘गदर का साप्ताहिक-पत्र था, जिसके प्रथम संस्कारण का प्रकाशन 1 नवंबर, 1913 को सैनफ्रांसिस्को से किया गया था।

138. ‘अमृत बाजार पत्रिका’ की स्थापना किसने की? BPSC(Pre)2005 

  1. गिरीशचंद्र घोष 
  2. हरिश्चंद्र मुखर्जी 
  3. एस. एन. बनर्जी 
  4. शिशिर कुमार घोष 

उत्तर – D

‘अमृत बाजार पत्रिका’ की स्थापना शिशिर कुमार घोष ने 1868 ई. में कलकत्ता में की। प्रारंभ में यह बंगाली भाषा में प्रकाशित होती थी। 1878 ई. में देशी भाषा प्रेस अधिनियम से बचने के लिए यह रातों-रात अंग्रेजी भाषा में रूपांतरित हो गई। गिरीशचंद्र घोष ने ‘बंगाली’ का प्रकाशन 1862 ई. में शुरू किया, जिसे 1879 ई. में एस. एन. बनर्जी ने ले लिया। ‘हिंदू पैट्रियट’ की स्थापना भी गिरीशचन्द्र घोष ने की थी। बाद में हरिश्चंद्र मुखर्जी इसके संपादक बने।

139. क्रांतिकारी काल निम्नलिखित लोकप्रिय पत्रकारों में से कौन अनेक कारणों से कांग्रेस की आलोचना करती थी? UPPCS(Mains)2011

  1. बंगवासी 
  2. काल 
  3. केसरी 
  4. उपर्यूक्त सभी 

उत्तर – D

बंगवासी, काल एवं केसरी आदि पत्रिकाएं क्रांतिकारी आंदोलन की समर्थक और कांग्रेस की उदारवादी नीतियों की आलोचक थीं।

140. क्रांतिकारी गतिविधियों के साथ कौन-सी पत्रिका जुड़ी हुई नहीं थी? BPCS(Pre)2016

  1. संध्या 
  2. युगांतर 
  3. ग़दर 
  4. यंग इंडिया 
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – D 

‘यंग इंडिया’ पत्रिका क्रांतिकारी गतिविधियों के साथ जुड़ी नहीं थी। यंग इंडिया पत्रिका का संपादन महात्मा गांधी ने किया था। महात्मा गांधी अहिंसक आंदोलन के समर्थक थे। वर्ष 1913 में लाला हरदयाल और सोहन सिंह भाकना ने ‘हिंदुस्तान एसोसिएशन ऑफ दि पैसिफिक कोस्ट’ नामक संस्था की स्थापना कि। इस संस्था ने ‘गदर’ नामक अखबार निकाला, जिससे इस संस्था का नाम भी ‘गदर पार्टी’ पड़ गया। युगांतर तथा संध्या पत्रिकाएं भी क्रांतिकारी गतिविधियों से संबंधित थी।

Go for – Development Education-Press In India MCQ

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Development Education-Press In India MCQ : Modern History Quiz Part-7 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Development Education-Press In India MCQ : Modern History Quiz Part-7 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Development Education-Press In India MCQ : Modern History Quiz Part-7 | UPSCSITE”

Leave a Comment