Gupta Post Gupta Period Quiz [20 Ques] Part 1 : गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Gupta Post Gupta Period Quiz, Gupta Post Gupta Period Questions, Gupta Post Gupta Period Quiz, Gupta Post Gupta Period Quiz in hindi, Gupta Post Gupta Period Quiz hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Gupta Post Gupta Period Quiz for upsc, GK Gupta Post Gupta Period Quiz, गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी upsc, गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी pdf, गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल बहुविकल्पीय प्रश्न, गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Gupta Post Gupta Period Quiz [20 Ques] : गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Gupta Post Gupta Period Quiz [20 Ques] : गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Gupta Post Gupta Period Quiz [20 Ques] : गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. प्रथम गुप्त शासक जिसने ‘परम भागवत’ की उपाधि धारण की, वह था- U.P.P.C.S. (Pre) 2009

  1. चंद्रगुप्त प्रथम
  2. समुद्रगुप्त
  3. चंद्रगुप्त द्वितीय
  4. श्रीगुप्त

उत्तर – 3

चंद्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ वह प्रथम गुप्त शासक था, जिसने ‘परम’भागवत’ की उपाधि धारण की थी। मेहरौली लेख के अनुसार, उसने विष्णुपद पर्वत पर विष्णुध्वज की स्थापना कराई थी।

2. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति’ में कोसल के शासक का क्या नाम था ? Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2017

  1. शिवगुप्त
  2. सोमेश्वर देव
  3. महेंद्र
  4. महिपाल
  5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 3

प्रयाग प्रशस्ति की 19वीं और 20वीं पंक्तियों में दक्षिणापथ के बारह राज्यों तथा उनके राजाओं के नाम मिलते हैं। प्रयाग प्रशस्ति से ज्ञात होता है कि. कोशल (कोसल) का राजा महेंद्र था। दक्षिणापथ के राज्यों को समुद्रगुप्त ने पहले जीता किंतु फिर ‘ग्रहणमोक्षानुग्रह नीति के तहत कृपा कर उन्हें स्वतंत्र कर दिया।

3. पृथिव्या प्रथम वीर’ उपाधि थी- U.P.P.C.S (Pre) 2016

  1. समुद्रगुप्त की
  2. राजेंद्र प्रथम की
  3. अमोघवर्ष की
  4. गौतमीपुत्र शातकर्णी की

उत्तर – 1

इतिहासकार तेज राम शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘ए पॉलिटिकल हिस्ट्री ऑफ द इंपीरियल गुप्ताज’ में उल्लेख किया है कि समुद्रगुप्त ने अश्वमेध यज्ञ किया जिसके बाद उसने ‘पृथिव्यामा प्रतिरथ’ की उपाधि ग्रहण की, जिसका अर्थ है- ‘ऐसा व्यक्ति जिसका पृथ्वी पर कोई प्रतिद्वंद्वी न हो (पृथ्वी का प्रथम वीर)।’ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया था।

4. किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि स्कंदगुप्त ने हूणों को पराजित किया था? U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014

  1. भितरी स्तंभ-लेख
  2. इलाहाबाद स्तंभ-लेख
  3. मन्दसौर अभिलेख
  4. उदयगिरि अभिलेख

उत्तर – 1

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सैदपुर तहसील में भितरी नामक स्थान से भितरी स्तंभ-लेख मिलता है। इसमें पुष्यमित्रों और हूणों के साथ स्कंदगुप्त के युद्ध का वर्णन मिलता है। उल्लेखनीय है कि हूणों का पहला भारतीय आक्रमण गुप्त सम्राट स्कंदगुप्त के शासनकाल में हुआ, जिसमें वे स्कंदगुप्त से बुरी तरह पराजित हुए। ( थे।

5. गुप्त साम्राज्य के पतन के विभिन्न कारण थे। निम्नलिखित कथनों में कौन-सा कारण नहीं था? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012

  1. आक्रमण
  2. प्रशासन का सामंतीय ढांचा
  3. उत्तरवर्ती गुप्तों का बौद्ध धर्म स्वीकार करना
  4. अरब आक्रमण

उत्तर – 4

गुप्त साम्राज्य के पतन के प्रश्नगत कारणों में से अरबों का भारत पर आक्रमण इसके लिए उत्तरदायी नहीं था। भारत पर अरब आक्रमण गुप्तों के पतन के बहुत बाद पूर्व मध्यकाल में हुआ था।

6. ‘शक-विजेता’ किसे जाना जाता है? U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010

  1. चंद्रगुप्त प्रथम
  2. समुद्रगुप्त
  3. चंद्रगुप्त द्वितीय
  4. कुमारगुप्त

उत्तर – 3

गुप्त सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य को ‘शक विजेता’ कहा गया है। पश्चिम भारत के अंतिम शक राजा रुद्रसिंह III को चंद्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ ने पांचवीं सदी के प्रथम दशक में परास्त कर पश्चिमी भारत में शक सत्ता का उन्मूलन किया था। शकों को हराने के कारण चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की एक अन्य उपाधि ‘शकारि’ भी है। उसने इस उपलक्ष्य में चांदी के सिक्के भी चलाए ।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह गुप्तकाल में उत्तर भारतीय व्यापार के लिए उपयोग किया जाता था? 65th B.P.S.C. (Pre) 2019

  1. कल्याण
  2. ताम्रलिप्ति
  3. भड़ौच
  4. काम्बे
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. गुप्तकाल में गुजरात, बंगाल, दक्कन एवं तमिल राष्ट्र में स्थित केंद्र किससे संबंधित थे? R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010

  1. वस्त्र उत्पादन
  2. बहुमूल्य मणि एवं रत्न
  3. हस्तशिल्प
  4. अफीम खेती

उत्तर – 1

गुप्तकाल में गुजरात, बंगाल, दक्कन एवं तमिलनाडु वस्त्र उत्पादन के लिए प्रसिद्ध थे। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है। वस्त्रोद्योग, गुप्तकाल का प्रमुख उद्योग था।

9. लीलावती के लेखक थे- U.P.GI.C. प्रवक्ता, 2017

  1. महावीराचार्य
  2. हेमचंद्राचार्य
  3. भाष्कराचार्य
  4. कालकाचार्य

उत्तर – 3

‘लीलावती’ की रचना प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री भाष्कराचार्य ने की थी। यह गणित विषय का महत्वपूर्ण ग्रंथ है और संस्कृत भाषा में काव्यात्मक शैली में श्लोकबद्ध है। वस्तुतः लीलावती भाष्कराचार्य द्वारा रचित ग्रंथ ‘सिद्धांत शिरोमणि’ का एक भाग है।

10. भारतीय यात्रा में फाह्यान’ ने एक अस्पताल का उल्लेख किया है, यह स्थित था- Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019

  1. उज्जैन
  2. कौशांबी
  3. ताम्रलिप्ति
  4. पाटलिपुत्र

उत्तर – 4

चीनी यात्री फाह्यान गुप्तकाल में भारत आया था। उसने उल्लेख किया। कि पाटलिपुत्र नगर के धनिकों ने एक बड़े अस्पताल की स्थापना की थी, जहां निर्धनों को निःशुल्क दवाएं और भोजन उपलब्ध कराया जाता था। यहां देशभर से रोगी इलाज के लिए आते थे।

11. चंद्रगुप्त के नौ रत्नों में से निम्न में से कौन फलित ज्योतिष से संबंधित था? U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2008

  1. वररुची
  2. शंकु
  3. क्षपणक
  4. अमर सिंह

उत्तर – 3

चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के कुशल शासन की प्रशंसा चीनी यात्री फाह्यान ने भी की है। इनके नवरत्नों की प्रसिद्धि सर्वकालिक रही है। नवरत्नों में सर्वोत्कृष्ट महाकवि कालिदास थे। जबकि क्षपणक रत्न फलित ज्योतिषी (Astrologer) थे।

12. इनमें से किसने पहली बार यह व्याख्या की थी कि पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने के कारण प्रतिदिन सूर्योदय एवं सूर्यास्त होता है? 64° B.P.S.C. (Pre) 2018

  1. आर्यभट्ट
  2. भास्कर
  3. महागुप्त
  4. वराहमिहिर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 1

आर्यभट्ट गुप्तकाल के प्रसिद्ध गणितज्ञ थे। इनकी प्रमुख कृति ‘आर्यभट्टीय’ है। इन्होंने गणित के विविध नियमों का प्रतिपादन किया तथा सर्वप्रथम यह खोज की कि पृथ्वी अपनी धुरी के चारों ओर परिभ्रमण करती है।

13. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने सर्वप्रथम सिक्के जारी किए? U.P.P.C.S. (Mains) 2010, U.P.P.C.S. (Pre) 2011

  1. चंद्रगुप्त प्रथम ने 
  2. घटोत्कच ने
  3. समुद्रगुप्त ने
  4. श्रीगुप्त ने

उत्तर – 1

गुप्त शासकों में चंद्रगुप्त प्रथम द्वारा सर्वप्रथम सिक्के जारी किए गए। चंद्रगुप्त प्रथम के पूर्व के शासकों, श्रीगुप्त एवं घटोत्कच द्वारा सिक्के जारी करने का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। समुद्रगुप्त द्वारा भी कई प्रकार के सिक्के जारी किए गए थे, परंतु इसका काल चंद्रगुप्त प्रथम के बाद का है।

14. सती प्रथा का प्रथम अभिलेखीय साक्ष्य प्राप्त हुआ है- U.P.P.C.S. (Mains) 2010

  1. एरण से
  2. जूनागढ़ से
  3. मंदसौर से
  4. सांधी से

उत्तर – 1

सती प्रथा का प्रथम अभिलेखीय साक्ष्य एरण से प्राप्त हुआ है। यह अभिलेख 510 ई. का है, जिसमें गोपराज नामक सेनापति की स्त्री के सती होने का उल्लेख है।

15. किस प्रकार की भूमि को ‘अप्रहत’ कहा जाता था ? 60th to 62th B.P.S.C. (Pre) 2016

  1. बिना जोती हुई जंगली भूमि 
  2. सिंचित भूमि
  3. घने जंगल वाली भूमि 
  4. जोती हुई भूमि 
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं। उपरोक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 1

वह भूमि जिसे जोता न गया हो, उसे अप्रहत भूमि कहा जाता था। यह गुप्तकालीन राजस्व व्यवस्था का एक पद (Term) है।

16. गुप्त साम्राज्य द्वारा निम्न में से किन्हें कर रहित कृषि भूमि प्रदान की जाती थी? M.P.P.C.S. (Pre) 2014

  1. सैन्य अधिकारियों को
  2. सिविल अधिकारियों को 
  3. ब्राह्मणों को
  4. दरबारी विद्वानों को

उत्तर – 3

गुप्तकाल में मंदिरों एवं ब्राह्मणों को जो भूमि दान में दी जाती थी, उसे ‘अग्रहार’ कहा जाता था। ऐसी भूमि सभी प्रकार के करों से मुक्त होती थी। | तथा इनके ऊपर धारकों का पूर्ण स्वामित्व होता था। इस प्रकार के | भूमिदान का एकमात्र उद्देश्य धार्मिक एवं शैक्षणिक था।

17. प्राचीन भारत में सिंचाई कर को कहते थे- U.P.P.C.S. (Mains) 2009

  1. बिदकभागम
  2. हिरण्य
  3. उदरंग
  4. उपरनिका

उत्तर – 1

प्राचीन भारत में सिंचाई कर को ‘बिदकभागम’ अथवा ‘उदकभाग’ कहा गया है। ‘हिरण्य’ मौर्यकाल में लिया जाने वाला नकद कर था। गुप्त अभिलेखों में भूमि कर को ‘उद्रंग’ कहा गया है। प्राचीन भारत की राजपूत | युगीन संस्कृति में उल्लेख है कि उपरनिका भूमि पर स्थायी तथा अस्थायी रूप से रहने वाले किसानों से लिया जाता था।

18. निम्नलिखित में से किसने हूण शासक मिहिरकुल को पराजित किया था ? U.P.P.C.S (Mains) 2016

  1. बुद्धगुप्त
  2. यशोधर्मन
  3. शशांक
  4. प्रभाकरवर्धन

उत्तर – 2

चीनी यात्री ह्वेनसांग तथा मंदसौर लेख के साक्ष्य से ज्ञात होता है कि सर्वप्रथम गुप्त नरेश नरसिंह गुप्त बालादित्य और तत्पश्चात मालव नरेश यशोधर्मन द्वारा मिहिरकुल को बुरी तरह पराजित किया गया था।

19. चीनी तीर्थयात्री जिसने छठीं शताब्दी में भारत दर्शन किया- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016

  1. युआन च्वांग
  2. फाहियान
  3. सुंग युन
  4. आइजिंग

उत्तर – 3

चीनी यात्री सुंग युन 518 ई. में भारत आया और उसने अपनी तीन वर्ष की यात्रा में बौद्ध धर्म की प्रतियां एकत्रित कीं।

20. चीनी यात्री ‘सुंग युन’ ने भारत की यात्रा की थी- 60th to 62th B.P.S.C. (Pre) 2016

  1. 515 ई. से 520 ई.
  2. 525 ई. से 529 ई.
  3. 545 ई. से 552 ई. 
  4. 592 ई. से 597 ई.
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 1

चीनी यात्री सुंग युन 518 ई. से 521 ई. तक भारत की यात्रा की। इसने अपनी तीन वर्षों की यात्रा में बौद्ध धर्म की प्रतियां एकत्रित की थीं। दिए गए विकल्पों में निकटतम विकल्प (a) है, अतः उसे सही माना जा सकता है।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Gupta Post Gupta Period Quiz [20 Ques] : गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Gupta Post Gupta Period Quiz [20 Ques] : गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Gupta Post Gupta Period Quiz [20 Ques] Part 1 : गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment