Post Mauryan Period Quiz [20 Ques] : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Post Mauryan Period Quiz, Post Mauryan Period Questions, Post Mauryan Period Quiz, Post Mauryan Period Quiz in hindi, Post Mauryan Period Quiz hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Post Mauryan Period Quiz for upsc, GK Post Mauryan Period Quiz, मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी upsc, मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी pdf, मौर्योत्तर काल बहुविकल्पीय प्रश्न, मौर्योत्तर काल बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Post Mauryan Period Quiz [20 Ques] : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Post Mauryan Period Quiz [20 Ques] : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Post Mauryan Period Quiz [20 Ques] : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. निम्नलिखित में से किस हिंद-यवन शासक ने सीसे के सिक्के जारी किए थे? U.P.P.S.C. (R.I.) 2014

  1. स्ट्रैटो II
  2. स्ट्रैटो I
  3. डेमेट्रियस
  4. मेनांडर

उत्तर- 1

स्ट्रैटो II ने सीसे के सिक्के जारी किए थे। इस हिंद-यवन शासक काशासन 25 ईसा पूर्व से 10 ईस्वी तक माना जाता है। 

2. निम्नलिखित शासकों में से किसके सिक्कों पर संकर्षण एवं वासुदेव दोनों अंकित हैं? U.P.P.C.S. (Mains) 2017

  1. हुविष्क
  2. कनिष्क
  3. समुद्रगुप्त
  4. अगाथोक्लीज

उत्तर- 4

हिंद-यवन शासक मिनाण्डर की मृत्यु के उपरांत उसका पुत्र स्ट्ररा प्रथम अवयस्क था। अतः उसकी पत्नी अगाथोक्लीआ (Agathocleia) या अगाथोक्लीज ने शासन संभाला। अगाथोक्लीज द्वारा चलवाए गए चांदी के सिक्कों पर संकर्षण (बलराम) एवं वासुदेव के चित्र अंकित हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्य तीनों के समसामयिक नहीं था? I.A.S. (Pre) 2005

  1. बिंबिसार
  2. गौतम बुद्ध
  3. मिलिंद
  4. प्रसेनजित

उत्तर – 3

बिंबिसार (544-492 ईसा पूर्व) मगध सामाज्य की महत्ता का वास्तविक संस्थापक था। वह हर्यक कुल से संबंधित था। प्रसेनजित कोसल महाजनपद का राजा था। वह महात्मा बुद्ध का समकालीन था। गौतम बुद्ध (563-483 ईसा पूर्व) ने बौद्ध धर्म का प्रवर्तन किया। मिनाण्डर, जिसे मिलिंद के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर भारत में इंडो-ग्रीक राजा था। इसका समय 155 अथवा 165 से 130 ईसा पूर्व था। इस प्रकार बिंबिसार, गौतम बुद्ध एवं प्रसेनजित तीनों समकालीन थे, जबकि मिलिंद इनका समसामयिक नहीं था।

4. ‘काव्य’ शैली का प्राचीनतम नमूना किसके अभिलेख में मिलता है? U.P.P.C.S. (Pre) 1997

  1. काठियावाड़ के रुद्रदामन के 
  2. अशोक के 
  3. राजेंद्र प्रथम के
  4. उपरोक्त में कोई नहीं

उत्तर – 1

रुद्रदामन (130-150 ई.) का जूनागढ़ अभिलेख गुजरात में गिरनार पर्वत | पर प्राप्त हुआ है। ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण संस्कृत भाषा का यह अभिलेख अब तक प्राप्त संस्कृत अभिलेखों में सर्वाधिक प्राचीन है। इस अभिलेख में संस्कृत ‘काव्य’ शैली का प्राचीनतम नमूना प्राप्त होता है)

5. किस अभिलेख में रुद्रदामन प्रथम की विभिन्न उपलब्धियां वर्णित हैं? 53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

  1. जुनागढ़ 
  2. भितरी
  3. नासिक
  4. सांची

उत्तर – 1

गुजरात के जूनागढ़ से रुद्रदामन का एक अभिलेख प्राप्त हुआ है यह | जिस शिला पर उत्कीर्ण है उसी पर अशोक के चौदह प्रज्ञापनों की एक प्रति तथा स्कंदगुप्त के दो लेख भी खुदे हुए हैं। यह विशुद्ध संस्कृत भाषा तथा ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है। इसमें रुद्रदामन की वंशावली, विजयों, शासन, व्यक्तित्व आदि पर सुंदर प्रकाश डाला गया है।

6. बिना बेगार के किसने सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार कराया? U.P.P.C.S. (Pre) 2014

  1. चंद्रगुप्त मौर्य
  2. बिंदुसार
  3. अशोक
  4. रुद्रदामन प्रथम

उत्तर – 4

जूनागढ़ अभिलेख से पता चलता है कि रुद्रदामन ने गिरनार के निकट सुदर्शन झील की मरम्मत बिना बेगार लिए ही करवाई थी, जो कि मौर्य वंश के शासक चंद्रगुप्त मौर्य के आदेश पर बनवाई गई थी।

7. उत्तरी तथा उत्तरी-पश्चिमी भारत में सर्वाधिक संख्या में तांबे के सिक्कों को जारी किया था- U.P. P.C.S. (Pre) 2005

  1. इंडो-ग्रीकों ने
  2. कुषाणों ने
  3. शकों ने
  4. प्रतिहारों ने

उत्तर – 2

उत्तर-पश्चिम में स्वर्ण सिक्कों का प्रचलन इंडो-ग्रीक (हिंद-यवन) राजाओं ने करवाया था। जबकि इन्हें नियमित एवं पूर्णरूप से प्रचलित करवाने का श्रेय कुषाण शासकों को जाता है। कुषाण शासकों ने स्वर्ण एवं ताम्र दोनों ही प्रकार के सिक्कों को व्यापक पैमाने पर प्रचलित किया था।

8. बुद्ध का किसके सिक्कों पर अंकन हुआ है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2010

  1. विम कडफिसेस
  2. कनिष्क
  3. नहपाण
  4. बुध गुप्त

उत्तर – 2

कुषाण शासक कनिष्क के सिक्कों पर बुद्ध का अंकन मिलता है।

9. निम्नलिखित में से किस शासन को सर्वप्रथम सोने के सिक्के जारी करने का श्रेय दिया जाता है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2009

  1. कुजुल कडफिसेज
  2. विम कडफिसेज
  3. कनिष्क प्रथम
  4. हुविष्क

उत्तर – 2

कुषाण शासकों में विम कडफिसेस ने सर्वप्रथम सोने के सिक्के जारी किए थे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

10. निम्नलिखित में से किसने भारत में स्वर्ण सिक्कों का प्रचलन नियमित उपयोग के लिए किया था ? U.P.P.C.S. (Pre) 2015

  1. विम कैडफिसेज ने 
  2. कुजुल कैडफिसेज ने 
  3. कनिष्क ने
  4. हर्मवीज ने

उत्तर – 1

कुषाण वंशीय विम कैडफिसेज जो कि कनिष्क प्रथम का पिता भी था, ने भारत में स्वर्ण सिक्कों का प्रचलन नियमित उपयोग के लिए किया था। जबकि कुजुल कैडफिसेज ने तांबे के सिक्के प्रचलित कराए थे।

11. इनमें से किसने सर्वप्रथम व्यापक पैमाने पर स्वर्णमुद्रा का प्रचलन किया ? 64th B.P.S.C. (Pre) 2018

  1. पुष्यमित्र शुंग
  2. मिनाण्डर
  3. विम कडफिसेज
  4. गौतमीपुत्र सातकर्णी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 3

कुषाण शासकों द्वारा व्यापक पैमाने पर स्वर्णमुद्रा का प्रचलन प्रारंभ करना भारतीय उपमहाद्वीप में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था। कुषाण शासक विम कडफिसेज को स्वर्ण मुद्राओं के प्रचलन का श्रेय प्राप्त है।

12. यौधेय सिक्कों पर किस देवता का अंकन मिलता है? U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008

  1. वासुदेव
  2. मित्र
  3. इंद्र
  4. कार्तिकेय

उत्तर – 4

यौधेयों का प्रमाण पुराण, अष्टाध्यायी तथा वृहत्संहिता इत्यादि ग्रंथों से प्राप्त होता है। इनका साम्राज्य दक्षिण-पूर्वी पंजाब तथा राजस्थान के बीच था। इनके सिक्कों पर कार्तिकेय का अंकन मिलता है।

13. कनिष्क के सारनाथ बौद्ध प्रतिमा अभिलेख की तिथि क्या है?  U.P.P.C.S. (Pre) 2014

  1. 78 ई. सन्
  2. 81 ई. सन्
  3. 98 ई. सन्
  4. 121 ई. सन्

उत्तर – 2

कनिष्क के सारनाथ बौद्ध अभिलेख की तिथि 81 ई. सन् है। यह प्रतिमा मथुरा से लाकर कनिष्क के राज्यारोहण (78 ई. सन्) के तीसरे वर्ष सारनाथ में स्थापित की गई थी।

14. शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग (कैलेंडर) का 1 चैत्र, ग्रेगेरियन कैलेंडर पर आधारित 365 दिन के सामान्य वर्ष की निम्नलिखित तिथियों में किस एक के तदनुरूप है ? I.A.S. (Pre) 2014

  1. 22 मार्च (अथवा 21 मार्च) 
  2. 15 मई (अथवा 16 मई) 
  3. 31 मार्च (अथवा 30 मार्च) 
  4. 21 अप्रैल (अथवा 20 अप्रैल)

उत्तर – 1

चैत्र भारतीय राष्ट्रीय पंचांग का प्रथम माह होता है। राष्ट्रीय कैलेंडर की तिथियां ग्रेगेरियन कैलेंडर की तिथियों से स्थायी रूप से मिलती-जुलती हैं। सामान्यतः 1 चैत्र 22 मार्च को होता है और लीप वर्ष में 21 मार्च को ।

15. निम्नलिखित में से कौन एक कनिष्क के दरबार से संबद्ध नहीं था? U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2008

  1. अश्वघोष
  2. चरक
  3. नागार्जुन
  4. पतंजलि

उत्तर – 4

अश्वघोष, नागार्जुन, पार्श्व तथा चरक ये चारों ही कनिष्क के दरबार से संबंधित थे, जबकि पतंजलि कनिष्क के दरबार से संबंधित नहीं थे। पतंजलि ने पाणिनि की अष्टाध्यायी पर महाभाष्य की रचना की थी। महर्षि पतंजलि शुंगकालीन विद्वान थे।

16. निम्नलिखित नगरों में से किसका उल्लेख कनिष्क के रबतक अभिलेख में नहीं है? U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2014

  1. श्रावस्ती
  2. कौशाम्बी
  3. पाटलिपुत्र
  4. चम्पा

उत्तर – 1

रबतक अभिलेख अफगानिस्तान में शुर्ख कोटल के निकट रबतक नामक स्थान से वर्ष 1993 में प्राप्त किए गए। ये यूनानी लिपि तथा बैक्ट्रियन भाषा में लिखे गए हैं। ये कुषाण वंश के शासक कनिष्क से संबंधित हैं। इस अभिलेख में चार शहरों के नाम का उल्लेख है, जो हैं-साकेत, कौशाम्बी, पाटलिपुत्र तथा चम्पा अर्थात इसमें श्रावस्ती का उल्लेख नहीं है।

17. पुष्यमित्र शुंग द्वारा दो अश्वमेध यज्ञ किए जाने के बारे में जानकारी किस लेख से मिलती है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2018

  1. सारनाथ लेख
  2. बेसनगर लेख
  3. अयोध्या लेख
  4. हाथीगुम्फा लेख

उत्तर – 3

पुष्यमित्र शुंग अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ का सेनापति था। इसने 184 ई. पू. में बृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की। अयोध्या लेख से ज्ञात होता है कि इसने दो अश्वमेध यज्ञ किए थे।

18. निम्नलिखित में से कौन-सा शासक वर्ण-व्यवस्था का रक्षक कहा जाता है ? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013

  1. पुष्यमित्र शुंग
  2. खारवेल
  3. गौतमीपुत्र शातकर्णी
  4. वासुदेव
  5. समुद्रगुप्त

उत्तर – 3

सातवाहन शासक गौतमीपुत्र शातकर्णी ने कहा है कि उसने विछिन्न होते चातुर्वर्ण्य (चार वर्णों वाली व्यवस्था) को फिर से स्थापित किया और वर्णसंकर (वर्णों और जातियों के सम्मिश्रण) को रोका। इसी कारण इसे वर्ण-व्यवस्था का रक्षक कहा जाता है।

19. बाल विवाह की प्रथा आरंभ हुई- R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-exam.) 2000

  1. मौर्यकाल में
  2. कुषाणकाल में
  3. गुप्तकाल में
  4. हर्षवर्धन के काल में

उत्तर – 2

कुषाणकाल (प्रथम शती ई.) में बाल विवाह की प्रथा प्रारंभ हुई थी। स्त्रियों में उपनयन की समाप्ति तथा बाल विवाह के प्रचलन ने उसे समाज में अत्यंत निम्न स्थिति में ला दिया। इस युग में विवाह की आयु और कम करके आठ से लेकर दस वर्ष की आयु की कन्या को विवाह के लिए उपयुक्त माना गया।

20. निम्नलिखित शासकों में से किसके लिए ‘एका ब्राह्मण’ प्रयुक्त हुआ है ? U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016

  1. पुष्यमित्र शुंग
  2. खारवेल
  3. गौतमीपुत्र शातकर्णि
  4. सुशर्मन

उत्तर – 3

सातवाहन शासक गौतमीपुत्र शातकर्णि को नासिक अभिलेख में ‘एका ब्राह्मण’ कहा गया है, जिसका तात्पर्य है ‘अद्वितीय ब्राह्मण’ अथवा ‘ब्राह्मणों का एकमात्र रक्षक’।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Post Mauryan Period Quiz [20 Ques] : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Post Mauryan Period Quiz [20 Ques] : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Post Mauryan Period Quiz [20 Ques] : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment