Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Mauryan Empire Quiz, Mauryan Empire Questions, Mauryan Empire Quiz, Mauryan Empire Quiz in hindi, Mauryan Empire Quiz hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Mauryan Empire Quiz for upsc, GK Mauryan Empire Quiz, मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी upsc, मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी pdf, मौर्य साम्राज्य बहुविकल्पीय प्रश्न, मौर्य साम्राज्य बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया था- U.P. Lower Sub. (Pre) 2002

  1. कनिष्क द्वारा
  2. हर्ष द्वारा
  3. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा
  4. समुद्रगुप्त द्वारा

उत्तर – 3

चंद्रगुप्त मौर्य की गणना भारत के महान शासकों में होती है। वह भारत का प्रथम ऐतिहासिक सम्राट था। वह ऐसा पहला सम्राट था, जिसने वृहत्तर भारत पर अपना शासन स्थापित किया और जिसका विस्तार ब्रिटिश साम्राज्य से बड़ा था। उसके साम्राज्य की सीमा ईरान से मिलती थी। उसने ही भारत को सर्वप्रथम राजनीतिक रूप से एकबद्ध किया।

2. निम्नलिखित में कौन-सा सबसे पुराना राजवंश है? Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010

  1. गुप्त
  2. मौर्य
  3. वर्धन
  4. कुषाण

उत्तर – 2

उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में मौर्य राजवंश सबसे प्राचीन है। इसका समय 321-184 ई.पू. तक था। मौर्य राजवंश की स्थापना चंद्रगुप्त मौर्य ने की थी। इसके बाद कुषाण वंश, गुप्त राजवंश (319-550 ई.) और वर्धन राजवंश ने प्राचीन भारत पर शासन किया।

3. जिसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है, वह है- 46th B.P.S.C. (Pre) 2003

  1. भास
  2. शूद्रक
  3. विशाखदत्त
  4. अश्वघोष

उत्तर – 3

विशाखदत्त कृत ‘मुद्राराक्षस’ से चंद्रगुप्त मौर्य के विषय में विस्तृत सूचना प्राप्त होती है। इस ग्रंथ में चंद्रगुप्त को नंदराज का पुत्र माना गया है। मुद्राराक्षस में चंद्रगुप्त को ‘वृषल’ तथा ‘कुलहीन’ भी कहा गया है।

4. यूनानी लेखक जस्टिन द्वारा किसे ‘सैंड्रोकोट्स’ कहा गया था ? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016

  1. चंद्रगुप्त मौर्य
  2. चंद्रगुप्त प्रथम
  3. चंद्रगुप्त द्वितीय
  4. समुद्रगुप्त

उत्तर – 1

विलियम जोंस पहले विद्वान थे, जिन्होंने ‘सैंड्रोकोट्स की पहचान मौर्य शासक चंद्रगुप्त मौर्य से की। एरियन तथा प्लूटार्क ने चंद्रगुप्त मौर्य को एंड्रोकोट्स के रूप में वर्णित किया है, जबकि जस्टिन ने ‘सैंड्रोकोट्स’ (चंद्रगुप्त मौर्य) और सिकंदर महान की भेंट का उल्लेख किया है।

5. कौटिल्य प्रधानमंत्री थे- U.P.P.C.S. (Pre) 2002

  1. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के
  2. अशोक के
  3. चंद्रगुप्त मौर्य के
  4. राजा जनक के

उत्तर – 3

कौटिल्य इतिहास में विष्णुगुप्त तथा चाणक्य इन दो नामों से भी विख्यात थे। जब चंद्रगुप्त मौर्य भारत का एकछत्र सम्राट बना तो कौटिल्य प्रधानमंत्री, महामंत्री तथा प्रधान पुरोहित के पद पर आसीन हुए। उन्होंने राजनीति शास्त्र पर ‘अर्थशास्त्र’ नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी। यह भारत में राजशासन के ऊपर उपलब्ध प्राचीनतम रचना है।

6. कौटिल्य का अर्थशास्त्र है, एक – U.P.P.C.S. (Mains) 2012

  1. चंद्रगुप्त मौर्य के संबंध में नाटक
  2. आत्मकथा
  3. चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास
  4. शासन के सिद्धांतों की पुस्तक

उत्तर – 4

कौटिल्य (चाणक्य) द्वारा मौर्य काल में रचित अर्थशास्त्र शासन के सिद्धांतों की पुस्तक है। इसमें राज्य के सप्तांग सिद्धांत- राजा, अमात्य, जनपद, दुर्ग, कोष, दंड एवं मित्र की व्याख्या मिलती है। अर्थशास्त्र से तत्कालीन प्रशासन एवं कृषि व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। 

7. निम्नलिखित में से राज्य के सप्तांग सिद्धांत के अनुसार, राज्य का सातवां अंग कौन-सा था ? U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015

  1. जनपद
  2. दुर्ग
  3. मित्र
  4. कोश

उत्तर – 3

सुहृद (मित्र) राज्य के सप्तांग सिद्धांत के अनुसार, राज्य का सातवां अंग है। सुहृद (मित्र) राज्य के कान है। राजा के मित्र शांति एवं युद्धकाल दोनों में ही उसकी सहायता करते हैं। इस संबंध में कौटिल्य सहज (आदर्श) तथा कृत्रिम मित्र में भेद करते हैं। सहज मित्र, कृत्रिम मित्र से अधिक श्रेष्ठ होता है। जिस राजा के मित्र लोभी, कामी तथा कायर होते हैं, उसका विनाश अवश्यंभावी है।

8. किसके शासनकाल में डीमेकस भारत आया था ? U.P. Lower Sub. (Pre) 2015

  1. चंद्रगुप्त मौर्य
  2. बिंदुसार
  3. अशोक
  4. कनिष्क

उत्तर – 2

स्ट्रैबो के अनुसार, सीरिया के राजा एंटियोकस ने डीमेकस (डाइमेकस) नामक अपना एक राजदूत बिंदुसार की राज सभा में भेजा था। यह मेगस्थनीज के स्थान पर आया था।

9. बुलंदीबाग प्राचीन स्थान था- U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008

  1. कपिलवस्तु का
  2. पाटलिपुत्र का
  3. श्रावस्ती का
  4. वाराणसी

उत्तर – 2

बुलंदीबाग, पाटलिपुत्र का प्राचीन स्थान था। यहां से उत्खनन में लकड़ी के विशाल भवनों के अवशेष प्रकाश में आए हैं। इन्हें प्रकाश में लाने का श्रेय स्पूनर महोदय को है।

10. सेल्यूकस, जिनको अलेक्जेंडर द्वारा सिंघ एवं अफगानिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, को किस भारतीय राजा ने हराया था ? M.P.P.C.S. (Pre) 2008

  1. समुद्रगुप्त
  2. अशोक
  3. बिंदुसार
  4. चंद्रगुप्त

उत्तर- 4

मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर के साम्राज्य के पूर्वी भाग के शासक सेल्यूकस की आक्रमणकारी सेना को 305 ई. पू. में परास्त किया था।

11. अशोक के निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख हुआ है? U.P.P.C.S (Mains) 2016

  1. तृतीय मुख्य शिलालेख
  2. द्वितीय मुख्य शिलालेख 
  3. द्वितीय मुख्य शिलालेख 
  4. प्रथम स्तंभ अभिलेख

उत्तर – 2

अशोक के अभिलेखों को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है- (1) शिलालेख (2) स्तंभ लेख एवं (3) गुहालेख । अशोक के द्वितीय वृहद् शिलालेख में चोल, पाण्ड्य, सतियपुत्त, केरलपुत्त आदि दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख मिलता है।

12. भारत का प्रथम अस्पताल एवं औषधि-बाग निर्माण करवाया था- U.P. Lower Sub. (Mains) 2015

  1. अशोक ने
  2. चंद्रगुप्त मौर्य ने
  3. भगवान महावीर ने
  4. धन्वंतरि ने

उत्तर – 1

सम्राट अशोक युद्ध के लिए इतना प्रसिद्ध नहीं हुआ जितना एक धम्म विजेता एवं लोकोपकारी कार्यों से प्रसिद्ध हुआ। वह न केवल मानव वरन संपूर्ण प्राणी जगत के प्रति उदारता का दृष्टिकोण रखता था। इसी कारण उसने पशु-पक्षियों के वध पर प्रतिबंध लगा दिया था। अशोक ने लोकहित के लिए छायादार वृक्ष, धर्मशालाएं बनवाई तथा कुएं भी खुदवाए। अशोक ने ही अपने शासनकाल में मनुष्यों व पशुओं के लिए उपयोगी औषधियों हेतु प्रथम अस्पताल (औषधालय) एवं औषधि-बागों का निर्माण करवाया।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारी मौर्य प्रशासन का भाग नहीं था ? R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013

  1. अग्रहारिक
  2. युक्त
  3. प्रादेशिक
  4. राजुक

उत्तर – 1

अशोक के लेखों में उसके प्रशासन के कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नाम मिलते हैं। अशोक के तृतीय शिलालेख में तीन पदाधिकारियों के नाम मिलते हैं। ये तीनों पदाधिकारी हैं-

1. युक्त – ये जिले के अधिकारी होते थे, जो राजस्व वसूल करते थे। 

2. राजुक – ये पहले केवल राजस्व विभाग का ही कार्य करते थे किंतु बाद में उन्हें न्यायिक अधिकार भी प्रदान कर दिया गया।

3. प्रादेशिक – यह मंडल का प्रधान अधिकारी था। यह वर्तमान में संभागीय आयुक्त की तरह है, इसे न्याय का भी कार्य करना पड़ता था।

14. सारनाथ स्तंभ का निर्माण किया था- U.P. Lower Sub. (Spl) Pre 2008

  1. हर्षवर्धन ने
  2. अशोक ने
  3. गौतम बुद्ध ने
  4. कनिष्क ने

उत्तर – 2

सारनाथ स्तंभ का निर्माण अशोक ने कराया था। इस स्तंभ के शीर्ष पर सिंह की आकृति बनी है, जो शक्ति का प्रतीक है। इस प्रतिकृति को भारत सरकार ने अपने प्रतीक चिह्न के रूप में लिया है। यह स्तंभ मौर्ययुगीन वास्तु कला का सबसे अच्छे उदाहरण है। मौर्ययुगीन सभी स्तंभ चुनार के बलुआ पत्थरों से निर्मित हैं।

15. निम्नांकित में से कौन-सा अशोक कालीन अभिलेख ‘खरोष्ठी’ लिपि में है ? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011

  1. कालसी
  2. गिरनार
  3. शाहबाजगढ़ी
  4. मेरठ

उत्तर – 3

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

16. निम्नलिखित में से प्राचीन भारत की कौन-सी लिपि दाहिने से बाईं ओर लिखी जाती थी? 65th B.P.S.C. (Pre) 2019

  1. ब्राह्मी
  2. शारदा
  3. खरोष्ठी
  4. नन्दनागरी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 3

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।”

17. निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिशिल्प (रिलीफ स्कल्प्चर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूप चित्र के साथ ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है? IAS (Pre) 2019

  1. कंगनहल्ली
  2. सांची
  3. शाहबाजगढ़ी
  4. सोहगौरा

उत्तर – 1

कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में भीमा नदी के किनारे कंगनहल्ली में बौद्ध स्तूप है। यहां सम्राट अशोक का रानी के साथ प्रस्तर पर रूप चित्र उत्कीर्ण किया गया है. जिसके नीचे ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) लिखा है।

18. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का नामोल्लेख हुआ है? U.P.P.C.S. (Pre) 2015

  1. गुर्जरा में
  2. अहरौरा में
  3. ब्रह्मगिरि में
  4. सारनाथ में

उत्तर – 1

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

19. निम्नलिखित में से कौन मौर्ययुगीन अधिकारी तौल-मान का प्रभारी था ? U.P.P.C.S. (Mains) 2012

  1. पौतवाध्यक्ष
  2. पण्याध्यक्ष
  3. सीताध्यक्ष
  4. सूनाध्यक्ष

उत्तर – 1

मौर्ययुगीन अधिकारी ‘पौतवाध्यक्ष’ तौलमान का प्रभारी था। पण्याध्यक्ष वाणिज्य विभाग तथा सूनाध्यक्ष बूचड़खाने के प्रभारी थे।

20. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था ? I.A.S. (Pre) 2016

  1. श्रमण
  2. परिव्राजक
  3. अग्रहारिक
  4. मागध

उत्तर- 4

भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करने का व्यवसाय मागध एवं सूत वर्गों का था।

UPSCSITE के साथ “प्राचीन भारत का इतिहास” Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Mauryan Empire Quiz [20 Ques] : मौर्य साम्राज्य प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment