Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Mahajanapada Quiz, Mahajanapada Questions, Mahajanapada Quiz, Mahajanapada Quiz in hindi, Mahajanapada Quiz hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Mahajanapada Quiz for upsc, GK Mahajanapada Quiz, महाजनपद धर्म प्रश्नोत्तरी upsc, महाजनपद धर्म प्रश्नोत्तरी pdf, महाजनपद धर्म बहुविकल्पीय प्रश्न, महाजनपद धर्म बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1.भारत के प्राचीनतम प्राप्त सिक्के-

  1. तांबे के थे
  2. सोने के थे
  3. रांगा के थे
  4. चांदी के थे

उत्तर- 4

भारत के प्राचीनतम प्राप्त सिक्के आहत सिक्के पंचमार्क सिक्के थे, जो चांदी के बने होते थे। इनके ऊपर ठप्पा देकर निशान बनाए जाते थे, | इसीलिए इन्हें आहत सिक्के या पंचमार्क सिक्के कहा जाता है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?

  1. अंग-चंपा
  2. कोशल-अहिच्छत्र
  3. वत्स कौशाम्बी
  4. मत्स्य- विराटनगर

उत्तर- 2

कोशल महाजनपद की राजधानी श्रावस्ती थी। उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र और दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी। शेष सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।

3. चंड-प्रद्योत किस प्राचीन गणराज्य के राजा थे ?

  1. काशी
  2. अंग
  3. अवंति
  4. वज्जि

उत्तर- 3

चंड-प्रद्योत अवंति का शासक था। बुद्ध काल में अवंति की राजधानी उज्जैन थी। बिंबिसार के समय में मगध के साथ चण्ड-प्रद्योत का संबंध मैत्रीपूर्ण था। एक बार प्रद्योग के पाण्डुरोग से ग्रसित होने पर बिंबिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को उसके उपचार के लिए भेजा था।

4. पाटलिपुत्र के संस्थापक थे-

  1. उदयिन
  2. बिंबिसार
  3. अशोक
  4. महापद्मनंद

उत्तर- 1

पाटलिपुत्र की स्थापना अजातशत्रु के उत्तराधिकारी उदयिन ने गंगा और सोन नदी के संगम पर एक किला बनाकर की थी। इसने मगध साम्राज्य की राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की। यह नगर शिशुनाग वंश, नंद वंश और मौर्य वंश की भी राजधानी रहा।

5. महाभारत के अनुसार, उत्तरी पांचाल की राजधानी स्थित थी-

  1. हस्तिनापुर में
  2. इंद्रप्रस्थ में
  3. अहिच्छत्र में
  4. मथुरा में

उत्तर- 3

उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी तथा दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी। हस्तिनापुर तथा इंद्रप्रस्थ कुरु की राजधानी थे, जबकि मथुरा शूरसेन की राजधानी थी।

6. सोलह महाजनपदों के युग में मथुरा इनमें से किसकी राजधानी थी?

  1. वज्जि
  2. वत्स
  3. काशी
  4. शूरसेन

उत्तर- 4

7. चंपा किस महाजनपद की राजधानी थी?

  1. मगध
  2. वज्जि
  3. कोशल
  4. अंग

उत्तर- 4

उत्तरी बिहार के वर्तमान भागलपुर तथा मुंगेर के जिले अंग महाजनपद के अंतर्गत थे। इसकी राजधानी चंपा थी। महाभारत और पुराणों में चंपा का प्राचीन नाम ‘मालिनी प्राप्त होता है। दीघनिकाय के अनुसार, इस नगर निर्माण की योजना वास्तुकार महागोविंद ने की थी।

8. छठवीं शताब्दी ई.पू. में शुक्तिमती राजधानी थी-

  1. पांचाल की
  2. कुरु की
  3. चेदि की
  4. अवंति की

उत्तर- 3

छठीं शताब्दी ई. पू. में आधुनिक बुंदेलखंड के पूर्वी तथा उसके समीपवर्ती भागों में चेदि महाजनपद स्थित था। इसकी राजधानी ‘सोत्थिवती’ थी जिसकी पहचान महाभारत के शुक्तिमती से की जाती है।

9. प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास किस आकृति का है?

  1. वृत्ताकार
  2. अर्धचंद्राकार
  3. त्रिभुजाकार
  4. आयताकार

उत्तर- 2

प्राचीन श्रावस्ती की पहचान अलेक्जेंडर कनिंघम ने 1861 ई. में उ.प्र. के गोंडा के निकट सहेत-महेत (वर्तमान श्रावस्ती) नामक स्थान से की थी। उत्खननों के आधार पर ज्ञात हुआ है कि प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास अर्धचंद्राकार (Crescentic) था।

10. मगध में नंद वंश का संस्थापक कौन था ?

  1. महापद्मनंद
  2. धनानंद
  3. नंदिवर्धन
  4. महानंदिन

उत्तर- 1

मगध पर शिशुनाग वंश के पश्चात नंद वंश का वर्चस्व स्थापित हुआ। नंद वंश का संस्थापक महापद्मनंद अथवा उग्रसेन था। पुराणों में ‘महापद्मनंद’ को ‘सर्वक्षत्रांतक’ और ‘अपरोपरशुराम’ कहा गया है।

11. गौतम बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक जिसके दरबार से संबंधित था ?

  1. बिंबिसार
  2. चंड प्रद्योत
  3. प्रसेनजित
  4. उदयन

उत्तर- 1

गौतम बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक बिंबिसार के दरबार से संबंधित था। बिंबिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को अवंति नरेश चंड प्रद्योत के राज्य में चिकित्सा सेवा के लिए भेजा था।

12. काल्पी नगर किस नदी के तट पर स्थित है?

  1. गंगा
  2. यमुना
  3. नर्मदा
  4. कृष्णा

उत्तर- 2

काल्पी नगर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित एक नगर (स्थान) है। यह यमुना नदी के तट पर स्थित है। प्राचीनकाल में यह ‘कालप्रिया’ के नाम से विख्यात थी, समय के साथ नाम संक्षिप्त होकर काल्पी हो गया। चौथी सदी में राजा वसुदेव द्वारा बसाया गया था।

UPSCSITE के साथ “प्राचीन भारत का इतिहास” Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Subscribe Youtube ChannelClick Here
Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Mahajanapada Quiz [10+ Ques] : महाजनपद प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment