Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Shaivism Bhagavata Dharma MCQ, Shaivism Bhagavata Dharma Questions, Shaivism Bhagavata Dharma Quiz, Shaivism Bhagavata Dharma Quiz in hindi, Shaivism Bhagavata Dharma mcq hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Shaivism Bhagavata Dharma mcq for upsc, GK Shaivism Bhagavata Dharma MCQ, शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी upsc, शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी pdf, शैव, भागवत धर्म बहुविकल्पीय प्रश्न, शैव, भागवत धर्म बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1.प्राचीन भारत के विश्वोत्पत्ति (Cosmogonic) विषयक धारणाओं के अनुसार चार युगों के चक्र का क्रम इस प्रकार है- 

  1. द्वापर, कृत, त्रेता और कलि
  2. कृत द्वापर, त्रेता और कलि 
  3. कृत, त्रेता, द्वापर और कलि 
  4. त्रेता, द्वापर कलि और कृत

उत्तर- 3

प्राचीन भारत की विश्वोत्पत्ति विषयक धारणाओं के अनुसार, चार युगों के चक्र का क्रम इस प्रकार है-कृत (सतयुग), त्रेता, द्वापर एवं कलियुग ।

2.निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन भारत में शैव संप्रदाय था ?

  1. आजीवक
  2. मत्तमयूर
  3. मयमत
  4. ईशानशिवगुरुदेवपद्धति

उत्तर- 2

प्राचीन भारत में मत्तमयूर नामक शैव संप्रदाय का उल्लेख मिलता है।

3.अर्धनारीश्वर मूर्ति में आधा शिव तथा आधा पार्वती प्रतीक है-

  1. पुरुष और नारी का योग
  2. देवता और देवी का योग
  3. देव और उसकी शक्ति का योग
  4. उपरोक्त किसी का नही

उत्तर- 3

प्राचीन काल में अर्द्धनारीश्वर के रूप में भी शिव की कल्पना की गई, जो पुरुष एवं प्रकृति अथवा देव और उसकी शक्ति के योग को दर्शाता है। शिव और पार्वती की संयुक्त मूर्तियां गुप्त युग में और उसके परवर्ती युग में विशेष रूप से उकेरी गईं। इसी संयोग का वर्णन कालिदास ने कुमारसम्भवम् में अत्यंत यत्नपूर्वक किया है। शिव और पार्वती का परस्पर इतना तादात्म्य हुआ कि दोनों की सन्निहित मूर्ति ‘अर्द्धनारीश्वर’ के रूप में समाज में चल पड़ी

4.नयनार कौन थे?

  1. शैव
  2. शाक्त
  3. वैष्णव
  4. सूर्योपासक

उत्तर- 1

पूर्व मध्यकाल में भक्ति भावना का प्रचार-प्रसार मुख्यतः दक्षिण भारत में विशेषकर तमिल भाषी क्षेत्र में हुआ। तमिल भाषी क्षेत्र में भक्ति भावना को लोकप्रिय बनाने में दो संप्रदायों की प्रमुख भूमिका रही। भगवान विष्णु की उपासना करने वाले विष्णु भक्त अलवार कहलाए और शिव की उपासना करने वाले शिव भक्त नयनार कहलाए। इन्होंने ईश्वर के प्रति व्यक्तिगत प्रेम और समर्पण से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया और जाति प्रथा एवं इसकी कठोरता का विरोध किया।

5.निम्नलिखित में से कौन अलवार संत नहीं था?

  1. पोयगई
  2. तिरुज्ञान
  3. पूडम
  4. तिरुमंगई

उत्तर- 2

पोयगई, पूडम एवं तिरुमंगई अलवार संत थे, जबकि तिरुज्ञान नयनार संत थे।

Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी

6.भागवत संप्रदाय के विकास में किसका देन अत्यधिक था?

  1. पार्थियन
  2. हिंद-यूनानी लोग
  3. कुषाण
  4. गुप्त

उत्तर- 4

भागवत अथवा वैष्णव धर्म का चरमोत्कर्ष गुप्त राजाओं के शासनकाल में हुआ। गुप्त नरेश वैष्णव मतानुयायी थे तथा उन्होंने इसे अपना राजधर्म बनाया था। अधिकांश गुप्त शासक ‘परमभागवत’ की उपाधि धारण करते थे। विष्णु का वाहन गरुड़ गुप्तों का राजचिह्न था।

7.भागवत धर्म के प्रवर्तक थे-

  1. जनक
  2. कृष्ण
  3. याज्ञवल्क्य
  4. सूरदास

उत्तर- 2

परंपरानुसार भागवत धर्म के प्रवर्तक वृष्णि (सात्वत) वंशी कृष्ण थे जिन्हे वसुदेव का पुत्र होने के कारण वासुदेव कृष्ण कहा जाता है। ये मूलतः मथुरा के निवासी थे। छांदोग्य उपनिषद में उन्हें देवकी-पुत्र कहा गया है। तथा घोर अंगिरस का शिष्य बताया गया है।

8.निम्न में से किस ग्रंथ में सर्वप्रथम देवकी के पुत्र कृष्ण का वर्णन किया गया है ?

  1. महाभारत
  2. छांदोग्य उपनिषद
  3. अष्टाध्यायी
  4. भागवतपुराण

उत्तर- 2

9. वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारंभ की?

  1. भागवतों ने
  2. वैदिक आर्यों ने
  3. तमिलों ने
  4. आभीरों ने

उत्तर- 1

वैष्णव धर्म का प्रारंभिक रूप भागवत धर्म के अंतर्गत देवकी-पुत्र भगवान वासुदेव कृष्ण के पूजन में दर्शित होता है, जो संभवत: छठीं सदी ई.पू. के पहले स्थापित हो चुका था। वासुदेव जो कृष्ण का प्रारंभिक नाम था, पाणिनि के युग में प्रचलित था। उस युग में वासुदेव की उपासना करने वाले ‘वासुदेवक’ (भागवत) कहे जाते थे। 

10. निम्नलिखित में से किस देवता को कला में हल लिए प्रदर्शित किया गया है?

  1. कृष्ण
  2. बलराम
  3. कार्तिकेय
  4. मैत्रेय

उत्तर- 2

भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप कला में हल लिए कृष्ण के भाई । बलराम को प्रदर्शित किया गया है। उन्हें हलधर के नाम से भी जाना जाता है। 

Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी

11.अधोलिखित में से कौन एक गीता की मुख्य शिक्षा है ?

  1. कर्मयोग
  2. ज्ञानयोग
  3. भक्तियोग
  4. निष्काम कर्मयोग
  5. अस्पर्श योग

उत्तर- 4

गीता का कर्मयोग निष्काम कर्मयोग है। निष्काम कर्मयोग का अर्थ है कि हम कर्म को सदैव साध्य के रूप में देखें, उसे कभी भी साधन के रूप में न ग्रहण करें। हम कर्म तो करें, किंतु कर्म फल में आसक्ति न रखें। गीता के निष्काम कर्मयोग में ज्ञान, भक्ति एवं कर्म का समन्वय होता है। गीता की मुख्य शिक्षा निष्काम कर्मयोग का आदेश है। गीता स्वयं विभिन्न योगमार्गों का तुलनात्मक अध्ययन करके निष्काम कर्मयोग की श्रेष्ठता को स्वीकार करती है। आधुनिक युग में लोकमान्य तिलक, महात्मा गांधी आदि विचारको ने कर्मयोग विशेषतः निष्काम कर्मयोग को ही गीता की मुख्य शिक्षा स्वीकार किया है।

12. रामायण के किस कांड में राम और हनुमान की पहली भेंट का वर्णन है ?

  1. किष्किन्धा कांड
  2. सुंदर कांड
  3. बाल कांड
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- 1

रामायण के रचयिता बाल्मीकि थे। संस्कृत भाषा में रचित इस आदि काव्य में कुल 7 कांड (अध्याय) हैं। इसका चौथा कांड किष्किन्धा कांड है जिसमें राम और हनुमान की भेंट तथा बालि-वध एवं सुग्रीव के वानर शासक बनने का वर्णन है।

13. कालिका पुराण किस धर्म से संबंधित है?

  1. वैष्णव
  2. शाक्त
  3. बौद्ध
  4. जैन

उत्तर- 2

कालिका पुराण शाक्त धर्म से संबंधित है। कालिका पुराण को कलि पुराण भी कहा जाता था। यह हिंदू धर्म की शाक्तवाद परंपरा में अट्ठारह पुराणी में से एक है।

14. पुरी में रथयात्रा’ किसके सम्मान में निकाली जाती है?

  1. भगवान राम के
  2. भगवान विष्णु के
  3. भगवान जगन्नाथ के.
  4. भगवान शिव के

उत्तर- 3

प्रतिवर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ (कृष्ण), बलराम और सुभद्रा के सम्मान में रथयात्रा निकाली जाती है।

15. नासिक में कुंभ मेला निम्न में किस एक नदी के तट पर लगता है-

  1. ताप्ती नदी
  2. नर्मदा नदी
  3. कोयना नदी
  4. गोदावरी नदी

उत्तर- 4

नासिक में प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर कुंभ मेला गोदावरी नदी के तट पर लगता है। यह नासिक के अतिरिक्त हरिद्वार में गंगा तट पर प्रयाग में गंगा और यमुना (एवं विलुप्त सरस्वती) के संगम स्थल पर तथा उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर लगता है।

UPSCSITE के साथ “प्राचीन भारत का इतिहास” Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Subscribe Youtube ChannelClick Here
Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Shaivism Bhagavata Dharma MCQ [15 Ques] : शैव, भागवत धर्म प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment