Independence Of India Quiz : Modern History Quiz Part-24 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-24, Independence Of India Mcq, Independence Of India questions, Independence Of India Quiz, Independence Of India Quiz in hindi, Independence Of India Quiz for UPSC, modern history previous year questions, GK Independence Of India Quiz, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Independence Of India Quiz : Modern History Quiz Part-24 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Independence Of India Quiz : Modern History Quiz Part-24

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Independence Of India Quiz : Modern History Quiz Part-24 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

461. जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी यू.के. में निम्न में से किस एक पार्टी की सत्ता थी? UPPCS(Mains)2021 

  1. कंजर्वेटिव पार्टी 
  2. लेबर पार्टी 
  3. लिबरल पार्टी 
  4. सोशलिस्ट पार्टी 

उत्तर – A

भारत की स्वतंत्रता के समय क्लीमेंट आर. एटली ब्रिटिश प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल वर्ष 1945-1951 था। इस दौरान ब्रिटेन में लेबर पार्टी सत्ता में थी। 

462. ब्रिटिश सरकार ने जून, 1948 तक भारत छोड़ने की घोषणा की थी- Uttarakhand PCS(Mains)2006 

  1. 1946 में 
  2. फरवरी, 1947 में 
  3. अप्रैल, 1947 में 
  4. जून, 1947 में 

उत्तर -B 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एटली ने 20 फरवरी, 1947 को हाउस ऑफ कॉमन्स में यह घोषणा की कि अंग्रेज जून, 1948 के पहले ही उत्तरदायी लोगों को सत्ता हस्तांतरित करने के उपरांत भारत छोड़ देंगे। एटली ने वेवेल के स्थान पर लॉर्ड माउंटबेटन को वायसराय नियुक्त किया, जिन्होंने 24 मार्च, 1947 को वायसराय का पद ग्रहण कर शीघ्र ही सत्ता हस्तांतरण के लिए पहल शुरू कर दी। 

463. लॉर्ड माउंटबेटन वायसराय के रूप में भारत आए- IAS(Pre)1998 

  1. भारतीय उपमहाद्वीप को विभाजित करने की विशेष से हिदायत के साथ। 
  2. यथासंभव भारत को संयुक्त रखने की विशेष हिदायत के साथ। 
  3. जिन्ना की पाकिस्तान की मांग को स्वीकार करने की विशेष हिदायत के साथ। 
  4. कांग्रेस का विभाजन स्वीकार करने हेतु राजी करने की विशेष हिदायत के साथ। 

उत्तर – B

20 फरवरी, 1947 को एटली ने हाउस ऑफ कॉमंस के समक्ष बयान दिया कि जून, 1948 तक उनका भारतीयों को सत्ता हस्तांतरित करने का इरादा है। परंतु साथ ही यह भी कहा गया कि यदि तब तक एक संविधान का निर्णय किया गया, तो अंग्रेजों को अधिकार होगा कि वे जिसे चाहे उसे शक्ति सौंप दें। मार्च, 1947 में लॉर्ड माउंटबेटन को वायसराय पद की शपथ दिलाई गई। उनका कार्य भारत से ब्रिटिश शक्ति को समेटना था।

उन्हें सत्ता के हस्तांतरण के साथ यथासंभव भारत को संयुक्त रखने की विशेष हिदायत दी गई थी तथापि उन्हें इस बात के लिए भी अधिकृत किया गया था कि वे भारत की परिवर्तित परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय ले सकते हैं ताकि ब्रिटेन सम्मानजनक रूप से न्यूनतम हानि के साथ भारत के हट सके। माउंटबेटन शीघ्र ही सत्ता हस्तांतरण संबंधी वार्ताओं के दौरान इस निष्कर्ष पर भी पहुंचे कि भारत का बंटवारा तथा पाकिस्तान की स्थापना आवश्यक हो गई है।

464. कौन-सी योजना भारतीय स्वतंत्रता का आधार बनी? UPUDA/LDA(Pre)2006 

  1. क्रिप्स योजना 
  2. वेवेल योजना 
  3. माउंटबेटन योजना 
  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर – C

माउंटबेटन ने 15 अगस्त, 1947 को भारतीयों को सत्ता सौंपने का दिन निर्धारित किया लगभग दो माह चली वार्ताओं के बाद माउंटबेटन इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि विभाजन ही एकमात्र विकल्प है। अतः उन्होंने एटली के वक्तव्य के दायरे में भारत विभाजन की एक योजना तैयार की, जिसे ‘माउंटबेटन योजना’ के नाम से जाना जाता है। 

465. ‘भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम’ (द इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट) ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया- Uttarakhand UDA/LDA(Pre)2007 UPPCS(Mains)2012 

  1. जनवरी, 1947 में 
  2. जुलाई, 1947 में 
  3. अगस्त, 1947 में 
  4. अगस्त, 1946 में 

उत्तर – B

माउंटबेटन योजना (3 जून, 1947) के अनुरूप ब्रिटिश संसद द्वारा जुलाई, 1947 में ‘भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम’ (द इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट) पारित किया गया, जिसमे भारत और पाकिस्तान नामक दो डोमिनियनों की स्थापना के लिए 15 अगस्त, 1947 की तिथि निश्चित की गई। यह अधिनियम 18 जुलाई, 1947 से प्रभावी हुआ। 

Independence Of India Quiz

466. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 पभावी हुआ था- UPRO/ARO(Pre)2014 

  1. 4 जुलाई, 1947 को 
  2. 10 जुलाई, 1947 को 
  3. 18 अगस्त, 1947 को 
  4. 14 अगस्त, 1947 को 

उत्तर – C 

467. भारत से विभाजन से संबंधित ‘माउंटबेटन योजना’ की सरकारी तौर पर घोषणा कब हुई थी? MPPCS(Pre)2014 

  1. 4 जून, 1947 
  2. 10 जून, 1947 
  3. 3 जुलाई, 1947 
  4. 3 जून, 1947 

उत्तर – D 

468. भारतीय स्वाधीनता विधेयक को राजकीय स्वीकृत प्राप्त हुई थी- UPPCS(Pre)2014 

  1. 18 जुलाई, 1947 को 
  2. 19 जुलाई, 1947 को 
  3. 20 जुलाई, 1947 को 
  4. 21 जुलाई, 1947 को  

उत्तर – A 

भारतीय स्वतंत्रता विधेयक 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली द्वारा ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में पेश किया गया था। 15 जुलाई, 1947 को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ द्वारा तथा इसके अगले दिन (16 जुलाई, 1947 को) ‘हाउस ऑफ लॉडर्स’ द्वारा इस विधेयक को पारित कर दिया गया। ततपश्चात इस विधेयक को राजकीय स्वीकृति 18 जिलाई, 1947 को प्राप्त हुई थी। 

469. रेडक्लिफ समिति किसलिए नियुक्त की गई थी? IAS(Pre)2014 

  1. भारत में अल्पसंख्यकों की समस्या को सुलझाने के लिए 
  2. स्वतंत्रता विधेयक को कार्यरूप में परिणत करने के लिए 
  3. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं को निर्धारित करने के लिए 
  4. पूर्वी बंगाल के दंगे की जांच करने के लिए 

उत्तर – C 

ब्रिटिश भारत के वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच पंजाब और बंगाल में सीमाओं के निर्धारण के लिए 30 जून, 1947 को पंजाब सीमा आयोग और बंगाल सीमा आयोग नाम से दो आयोग गठित किए गए। साइरिल रेडकिल्फ को इन दोनों ही आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। इन आयोगों का कार्य पंजाब और बंगाल के मुस्लिम को गैर-मुस्लिम आबादी के आधार पर दो भागों में बांटने हेतु सीमा निर्धारण करना था। इस कार्य में इन्हें और भी कारकों का ध्यान रखना था। प्रत्येक आयोग में 4 सदस्य थे, जिनमें से दो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से और दो मुस्लिम लीग से थे। 

470. भारत विभाजन के संदर्भ में 1947 में नियुक्त सीमा आयोग की अध्यक्षता किसने की थी? UPPCS(Mains)2015 

  1. माउंटबेटन 
  2. रेडक्लिफ 
  3. जेम्स बोल्ट 
  4. रिचर्डसन 

उत्तर – B 

रेडक्लिफ रेखा 17 अगस्त, 1947 को भारत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा बन गई। रेडक्लिफ की अध्यक्षता में सीमा आयोग द्वारा रेखा का निर्धारण किया गया, जो 88 मिलियन लोगों के बीच 4,50,000 किमी. क्षेत्र को न्यायोचित रूप से विभाजित करने के लिए अधिकृत थे।

Independence Of India Quiz

471. भारत के विभाजन को टालने का अंतिम अवसर समाप्त हो गया था- IAS(Pre)2002 

  1. क्रिप्स मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही 
  2. राजगोपालाचारी फार्मूले की अस्वीकार करने के साथ ही 
  3. कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही 
  4. वेवेल प्लान को अस्वीकार करने के साथ ही 

उत्तर – C

16 मई, 1946 को कैबिनेट मिशन ने अपने प्रस्तावों की घोषणा की, जिसमें अन्य बातों के साथ मुस्लिम लीग की पाकिस्तान की मांग को ठुकरा दिया गया था। किंतु मुस्लिम लीग, जिसने 6 जून, 1946 को कैबिनेट मिशन योजना स्वीकार कर ली थी, 29 जुलाई, 1946 को अपनी स्वीकृति वापस ले ली, फलतः भारत के विभाजन को टालने का अंतिम भी समाप्त हो गया। 

472. नई दिल्ली में 1947 में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में निम्नलिखित में से किसने विभाजन के प्रस्ताव का समर्थन किया था? UPPCS(Pre)2014 

  1. गोविंद बल्लभ पंत 
  2. सरदार वल्लभभाई पटेल 
  3. जे.बी. कृपलानी 
  4. अबुल कलाम आजाद 

उत्तर – D

3 जून, 1947 की विभाजन योजना की पुष्टि के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की 14 जून, 1947 को हुई बैठक में गोविंद वल्लभ पंत ने भारत विभाजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने उसका समर्थन (Seconded) किया था। 

473. निम्नलिखित में से किस ने 1947 से कांगेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को ‘राष्ट्रवाद का संप्रदायवाद के पक्ष में समर्पण’ के रूप में लिया? UPPCS(Pre)2014 

  1. डॉ. किचलू 
  2. पुरुषोत्तम दास टंडन  
  3. जवाहरलाल नेहरू 
  4. जी.बी. पंत 

उत्तर – A

डॉ. सैफुद्दीन किचलू ने वर्ष 1947 में कांग्रेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को ‘राष्ट्रवाद का संप्रदायवाद के पक्ष में समर्पण’ के रूप में लिया। पंजाब प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. किचलू विभाजन के प्रबल विरोधी थे। भारत की स्वतंत्रता के बाद इन्होंने स्वयं को कांग्रेस पार्टी से पृथक कर लिया और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गए। 

474. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 14-15 जून, 1947 को संपन्न हुई बैठक में भारत- विभाजन के विपक्ष में किसने मतदान किया था? UPPCS(Pre)2002 

  1. अबुल कलाम आजाद 
  2. खान अब्दुल गफ्फार खां 
  3. सरदार पटेल 
  4. गोविंद वल्लभ पंत 

उत्तर – B 

14-15 जून, 1947 को संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में भारत-विभाजन के विपक्ष में खान अब्दुल गफ्फार खां (सीमांत गांधी) के साथ ही डॉ. किचलू, पुरुषोत्तम दास टण्डन इत्यादि ने मतदान किया था। भारत विभाजन का प्रस्ताव गोविंद वल्लभ पंत ने पेश किया, इस प्रस्ताव का समर्थन अबुल कलाम आजाद ने किया (जो पहले विभाजन के विरोधी थे) तथा पटेल और नेहरू ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। 

475. 14-15 अगस्त, 1947 के मध्य रात्रि को अंतरिम संसद के रूप में किसने सत्ता ग्रहण की? MPPCS(Pre)2010 

  1. केंद्रीय लेजिस्लेटिव असेम्बली 
  2. संविधान सभा 
  3. अंतरिम सरकार 
  4. चैम्बर ऑफ प्रेसिडेंट 

उत्तर – B 

14/15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को अंतिम रूप में संविधान सभा ने सत्ता ग्रहण की। “नियत दिन” से और जब तक दोनों डोमिनियनों की संविधान सभाएं नए संविधान की रचना न कर लें और उनके अधीन नए विधानमंडल गठित न हों जाएं तब तक संविधान सभा को ही अपने डोमिनियन के केंद्रीय विधानमंडल के रूप में कार्य करना था। 14/15 अगस्त की मध्य रात्रि को भारतीय संघ की संविधान सभा की बैठक हुई। स्वतंत्रता के अवसर पर विधानसभा के सदस्यों के मध्य जवाहरलाल नेहरू ने प्रभावशाली भाषण दिया। 

Independence Of India Quiz

476. 14-15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि केंद्रीय असेम्बली में इकबाल का गीत ‘हिंदुस्तान हमारा’ तथा ‘जन-गण-मन’ किसने गाया? UPPCS Pre 2010

  1. रामेश्वरी नेहरू 
  2. मीरा बेन 
  3. सुचेता कृपलानी 
  4. एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी 

उत्तर – D 

14/15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि केंद्रीय असेम्बली में ‘जन-गण-मन’ तथा इकबाल का गीत ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी ने गाया था। 

477. पहले अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की थी- UPPCS(Pre)2001 

  1. गवर्नर जनरल ने 
  2. ब्रिटिश सम्राट ने 
  3. महात्मा गांधी ने 
  4. वायसराय ने 

उत्तर – A

पहले अवसर पर पं जवाहरलाल नेहरू की भारत के प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने की थी। 

478. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे? MPPCS(Pre)2006 

  1. राजगोपालाचारी 
  2. वॉरेन हेस्टिंग्स 
  3. लॉर्ड डलहौजी 
  4. लॉर्ड माउंटबेटन 

उत्तर – D

स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन (1947-48) और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1948-50) थे। 

479. भारत का अंतिम वायसराय था- MPPCS(Pre)2010, Uk PCS (Mains)2006 

  1. लॉर्ड वेवेल 
  2. लॉर्ड माउंटबेटन 
  3. लॉर्ड लिनलिथगो 
  4. आकिनलेक 

उत्तर – B 

भारत के अंतिम ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन थे। उन्होंने 24 मार्च, 1947 को कार्यभार संभाला और 3 जून, 1947 को भारत विभाजन की योजना प्रस्तुत की। 

480. स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री थे- UKPCS(Mains)2006 UPPCS(Mains)2012 

  1. एम.सी. सीतलवाड़ 
  2. बी.आर. अंबेडकर 
  3. कैलाश नाथ काटजू 
  4. रफी अहमद किदवई 

उत्तर – B

स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री बी.आर. अंबेडकर थे। स्वतंत्रता के समय महात्मा गांधी की सलाह पर उन्हें केंद्रीय विधि मंत्री का पद संभालने का न्यौता दिया गया था। इस भूमिका में उन्होंने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया। 

Independence Of India Quiz

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Independence Of India Quiz : Modern History Quiz Part-24 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Independence Of India Quiz : Modern History Quiz Part-24 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Independence Of India Quiz : Modern History Quiz Part-24 | UPSCSITE”

Leave a Comment