Quit India Movement Quiz : Modern History Quiz Part-23 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-23, Quit India Movement Mcq, Quit India Movement questions, Quit India Movement Quiz, Quit India Movement Quiz in hindi, Quit India Movement Quiz for UPSC, modern history previous year questions, GK Quit India Movement Quiz, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Quit India Movement Quiz : Modern History Quiz Part-23 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Quit India Movement Quiz : Modern History Quiz Part-23

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Quit India Movement Quiz : Modern History Quiz Part-23 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

441. भारत छोड़ो आंदोलन के समय भारत का प्रधान सेनापति कौन था? UPPCS(Mains)2013 

  1. लॉर्ड वेवेल 
  2. लॉर्ड लिनलिथगो 
  3. लॉर्ड माउंटबेटन 
  4. उपर्यूक्त में से कोई नहीं 

उत्तर – A

भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के समय भारत का प्रधान सेनापति (Com-mander in chief) लॉर्ड वेवल था जो कि बाद में वर्ष 1943 से 1947 तक भारत का वायसराय और गवर्नर जनरल भी रहा। 

442. भारत छोड़ो आंदोलन कब प्रारंभ हुआ? BPSC(Pre)2008 

  1. 9 अगस्त, 1942 
  2. 10 अगस्त, 1942 
  3. 15 अगस्त, 1942 
  4. 16 अगस्त, 1942 

उत्तर – A 

7 अगस्त, 1942 को बंबई की ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें वर्धा प्रस्ताव (भारत छोड़ो) की पुष्टि हुई। थोड़े बहुत संशोधन के बाद 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के तहत अंग्रेजों के विरुद्ध ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ प्रारंभ करने की घोषणा की गई। 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ।आंदोलन आरंभ होते ही ऑपरेशन जीरो ऑवर के तहत गांधीजी तथा अन्य चोटी के कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

गांधीजी को गिरफ्तार कर सरोजिनी नायडू सहित पूना के आगा खां पैलेस में रखा गया। 1942 के आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव बंबई, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, यू.पी. एवं मद्रास में था लेकिन समूचे देश की हिस्सेदारी इसमें अवश्य थी। 

443. ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का प्रस्ताव बंबई के किस मैदान में पारित किया गया? Chhattisgarh PCS(Pre)2015 

  1. मैरीन ड्राइव मैदान 
  2. काला घोड़ा मैदान 
  3. चैम्बूर मैदान 
  4. ग्वालिया टैंक 
  5. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर – D

444.  8 अगस्त, 1942 में कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन कहां प्रारंभ किया था? UP Lower Sub(Pre)2015 

  1. बंबई 
  2. मद्रास 
  3. कलकत्ता 
  4. पूना 

उत्तर – A

445. यह कथन, “हम भारत को या तो आजाद करेंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।” किसने जोड़ा है? UPPCS(Mains)2009 

  1. असहयोग आंदोलन 
  2. सविनय अवज्ञा आंदोलन 
  3. वैयक्तिक सत्याग्रह 
  4. भारत छोड़ो आंदोलन 

उत्तर – D

प्रश्नगत कथन भारत छोड़ो आंदोलन से संबंध है। 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो प्रस्ताव कतिपय संशोधनों के बाद पास कर दिया गया। इसमें गांधीजी द्वारा दिया गया यह वक्तव्य विशेष महत्वपूर्ण है, “संपूर्ण आजादी से कम किसी भी चीज से मैं संतुष्ट होने वाला नहीं, हो सकता है नमक टैक्स, शराबखोरी आदि को खत्म करने का प्रस्ताव अंग्रेज सरकार दे किंतु मेरे शब्दों होंगे आजादी से कम कुछ भी नहीं। मैं आपको एक मंत्र देता हूं- ‘करो या मरो’। इस मंत्र का आशय है तो हम भारत को आजाद कराएंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।” 

Quit India Movement Quiz

446. ‘करो या मरो’ नारा निम्नलिखित आंदोलनों में से किसके साथ संबंधित है? IAS(Pre)2009 Chhattisgarh PCS(Pre)2005 

  1. स्वदेशी आंदोलन 
  2. असहयोग आंदोलन 
  3. सविनय अवज्ञा आंदोलन 
  4. भारत छोड़ो आंदोलन 

उत्तर – D 

447. भारत छोड़ो आंदोलन किसकी प्रतिक्रिया प्रारंभ किया गया? IAS(Pre)2013  

  1. कैबिनेट मिशन योजना 
  2. क्रिप्स प्रस्ताव 
  3. साइमन कमीशन रिपोर्ट 
  4. वैवेल योजना 

उत्तर – B

क्रिप्स प्रस्ताव असफल होने के बाद कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया। 

448. 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सी एक टिप्पणी सत्य नहीं है? IAS(Pre)2011 

  1. यह आंदोलन अहिंसक था। 
  2. उसका नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया था। 
  3. यह आंदोलन स्वतः प्रवर्तित था। 
  4.  इसने सामान्य श्रमिक वर्ग को आकर्षित नहीं किया था। 

उत्तर – (*) 

1942 का भारत छोड़ो आंदोलन निश्चयत: अहिंसक नहीं था। सरकारी आकलनों के अनुसार, इस आंदोलन के पहले हफ्ते में 250 रेलवे स्टेशन या तो नष्ट कर दिए गए या क्षतिग्रस्त हुए और 500 से ज्यादा डाकघरों तथा 150 स्थानों पर हमला हुआ। सत्त पक्ष से तो दमन के लिए भारी हिंसा हुई  ही थी। महात्मा गांधी ने स्वयं 1942 में जनता द्वारा दी गई हिंसा की निंदा करने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि यह सत्ता की बड़ी हिंसा का जवाब था।

आंदोलन के पूर्व ही अधिकांश शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के कारण यह आंदोलन एक प्रकार का स्वतः स्फूर्त आंदोलन बन गया। अतः विकल्प (1) एवं (2) दोनों सही हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी विकल्प (2) को सही प्रदर्शित किया गया है। 

449. निम्नलिखित में से किसने 1942 में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ का समर्थन किया था? UP Lower Sub(Pre)2009 

  1. ए.के. आजाद 
  2. राजेंद्र प्रसाद 
  3. सरदार वल्लभभाई पटेल 
  4. जवाहरलाल नेहरू 

उत्तर – C

8 अगस्त, 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पेश किया गया था, जिसका सरदार वल्लभभाई पटेल ने समर्थन किया था। 

450. ‘भारत छोड़ो’ का नारा किसने दिया था? MPPCS(Pre)2018 

  1. महात्मा गांधी 
  2. जवाहरलाल नेहरू 
  3. युसूफ मेहर अली 
  4. अरूणा आसफ अली 

उत्तर – C

भारत छोड़ो (Quit India) तथा करो या मरो (Do or die) का नारा युसूफ अली ने दिया था। 

Quit India Movement Quiz

451. ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के समय निम्नलिखित में से किसने ‘कांग्रेस रेडियो’ का प्रसारण किया? UPPCS(Pre)1997 

  1. अरूणा आसफ अली 
  2. जयप्रकाश नारायण 
  3. उषा मेहता 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

उत्तर – C 

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंबई के विभिन्न भागों से कांग्रेस का गुप्त रेडियो प्रसारित किया जाता था, जिसे मद्रास तक सुना जा सकता था। राम मनोहर लोहिया नियमित रूप से इस रेडियो प्रसारण करते थे। उषा मेहता कांग्रेश के भूमिगत रेडियो का संचालन करने वाले छोटे से दल की एक महत्वपूर्ण सदस्य थीं। 

452. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में उषा मेहता की ख्याति- IAS(Pre)2011 

  1. भारत छोड़ो आंदोलन की बेला में गुप्त कांग्रेस रेडियो चलाने हेतु है। 
  2. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में सहभागिता हेतु है। 
  3. आजाद हिंद फौज की एक टुकड़ी का नेतृत्व करने हेतु है। 
  4. पंडित जवाहरलाल नेहरु की अंतरिम सरकार के गठन में सहायक भूमिका निभाने हेतु है। 

उत्तर – A

453. भारत छोड़ो आंदोलन के संदर्भ में महात्मा गांधी को कहां बंदी बनाया गया? UPPCS(Mains)2012 

  1. बंबई में 
  2. मद्रास में 
  3. कलकत्ता में 
  4. नई दिल्ली में 

उत्तर – A

भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बाद 9 अगस्त, 1942 को बंबई में गांधीजी एवं अन्य सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं को बंदी बना लिया गया था। गांधीजी को पूना के आगा खां महल में नजरबंद रखा गया था। 

454. महात्मा गांधी तथा उनके सहयोगियों की 1942 में हुई धरपकड़ से बिहार में बहुत दंगे हुए। इसमें रेल सेवा रूप से ठप हो गई। उसमें अधिकतम प्रभावित जिला था- BPSC(Pre)1999 

  1. मुंगेर 
  2. गया 
  3. पटना 
  4. शाहाबाद 

उत्तर – A

1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी सहित सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने दमन चक्र चलाया। पुलिस के इस दमन से क्रुद्ध होकर जनता ने कई स्थानों पर हिंसक कार्यवाही की। उसने पुलिस थानों, रेलवे स्टेशनों तथा डाकघरों पर हमले किए। कई स्थानों पर रेल लाइनें उखाड़ दी गई, जिससे रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई। जनाक्रोश के इस तूफान के बड़े-बड़े केंद्र थे- बंगाल का मेदिनीपुर जिला, उत्तर प्रदेश का बलिया जिला तथा बिहार का मुंगेर जिला। रेल पटरी उखाड़ने की सबसे ज्यादा घटनाएं बिहार में हुई थी। इससे सर्वाधिक प्रभावित मुंगेर जिले का प्रायः दो सप्ताह तब बाहरी दुनिया से संपर्क रहा था। 

455. निम्नलिखित नेताओं में से किस ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान जेल में फरार होकर भूमिगत गतिविधियों को संगठित किया था? UPPCS(Pre)2011 

  1. जे.बी. कृपलानी ने 
  2. राम मनोहर लोहिया ने 
  3. अच्युत पटवर्धन ने 
  4. जयप्रकाश नारायण ने 

उत्तर – D

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण ने हजारीबाग के सेंट्रल जेल से फरार होकर भूमिगत गतिविधियों को संगठित किया था। 

Quit India Movement Quiz

456.  स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, अरूणा आसफ अली किस भूमिगत क्रिया कलाप की प्रमुख महिला संगठक थी? UPPCS(Pre)2009 

  1. सविनय अवज्ञा आंदोलन 
  2. असहयोग आंदोलन 
  3. भारत छोड़ो आंदोलन 
  4. स्वदेशी आंदोलन 

उत्तर – C

अरुणा आसफ अली प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं। उन्हें 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में कांग्रेस का झंडा फहराने के लिए याद किया जाता है। अरुणा आसफ अली, उषा मेहता, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया आदि ने कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भूमिगत रहकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया था। 

457. नीचे कुछ स्थानों की सूची दी गई है। उनका नामोल्लेख कीजिए, जहां ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में समांतर सरकारों की स्थापना की गई थी। सूची के नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए- UPPCS(Mains)2002 

  1. बलिया 
  2. सातारा 
  3. हजारीबाग 
  4. मेरठ 

कूट : 

  1. 1 तथा 2
  2. 1,2 तथा 3 
  3. 2,3 तथा 4 
  4. 1,3, तथा 4 

उत्तर – A

भारत छोड़ो आंदोलन की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी- देश के कई स्थानों पर समांतर सरकार की स्थापना। 1942 के दौरान देश में तीन प्रमुख स्थान (l) बलिया- अगस्त, 1942 चित्तू पांडेय के नेतृत्व में (ll) तामलुक (मिदनापुर) बंगाल- दिसंबर, 1942 में सितंबर, 1944 तक; यहां की जातीय सरकार ने तूफान पीड़ितों की सहायता के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया और (lll) सतारा (महाराष्ट्र)- 1943 के मध्य से 1945 तक; यह सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार थी यहां पर प्रति सरकार के नाम से समानांतर सरकार स्थापित की गई; इसके प्रमुख नेता वाई. वी. चव्हाण एवं नाना पाटिल थे। इसके अतिरिक्त उड़ीसा के तलचर में भी कुछ समय तक समानांतर सरकार रही थी। 

458.  निम्नलिखित में से किस वर्ष बंगाल के मिदनापुर जिले में जातीय सरकार की स्थापना हुई थी? UPPCS(Pre)2017 

  1. 1939 
  2. 1940 
  3. 1941 
  4. 1942 

उत्तर – D

459. भारत छोड़ो आंदोलन के उपरांत, सी. राजगोपालाचारी ने “दी वे आउट” नामक पैम्फलेट जारी किया। निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रस्ताव इस पैम्फलेट में था? IAS(Pre)2010 

  1. ब्रिटिश भारत तथा भारतीय राज्यों के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक “युद्ध सलाहकार परिषद” की स्थापना। 
  2. केंद्रीय कार्यकारी परिषद का इस प्रकार पुनर्गठन जनरल तथा कमांडर-इन-चीफ के अतिरिक्त अन्य सभी सदस्य भारतीय नेता हों। 
  3. केंद्रीय तथा प्रांतीय विधानमंडल के 1945 के अंत में नए चुनाव कराए जाए तथा संविधान का निर्माण कराने वाले निकाय को यथासंभव शीघ्र आयोजित किया जाए। 
  4. संवैधानिक गतिरोध का हल। 

उत्तर – D

अखिल भारतीय मुस्लिम लीग तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच संवैधानिक गतिरोध को दूर करने के लिए सी.राजगोपालाचारी ने वर्ष 1944 में ‘दी वे आउट’ नामक अपना प्रपत्र जारी किया था, जिसका कांग्रेस की ओर से विरोध किया गया था। गांधीजी ने जिन्ना से अपनी बातचीत में इस प्रस्ताव की चर्चा की थी, जिसे जिन्ना ने अस्वीकार कर दिया था। 

460. ‘ऑपरेशन रुबिकॉन’ वह कूट शब्द था, जिसे भारत में ब्रिटिश सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस संदर्भ में प्रयोग में लाया जाना था? RO/ARO(Pre)2017 

  1. जेल में गांधी का आमरण अनशन 
  2. जयप्रकाश नारायण की गतिविधियां 
  3. गोलमेज सम्मेलन में गांधी की सहभागिता 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

उत्तर – A

आगा खां पैलेस में कैद के समय महात्मा गांधी के स्वास्थ्य में आमरण अनशन के कारण तेजी से गिरावट आ रही थी। चिकित्सकों के परामर्श पर भारत में ब्रिटिश सरकार द्वारा विचार किया गया कि अगर गांधीजी मर जाते हैं, तो बंबई सरकार, प्रांतीय सरकारों के पास ‘रुबिकॉन’ कूट शब्द भेज देगी। 

Quit India Movement Quiz

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Quit India Movement Quiz : Modern History Quiz Part-23 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Quit India Movement Quiz : Modern History Quiz Part-23 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Quit India Movement Quiz : Modern History Quiz Part-23 | UPSCSITE”

Leave a Comment