Mughalkalin Culture Quiz 2024: मुगलकालीन संस्कृति प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Mughalkalin Culture Quiz, Mughalkalin Culture Questions, Mughalkalin Culture Quiz in hindi, Mughalkalin Culture Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Mughalkalin Culture Quiz for upsc, GK Mughalkalin Culture Quiz, मुगलकालीन संस्कृति प्रश्नोत्तरी upsc, मुगलकालीन संस्कृति प्रश्नोत्तरी pdf, मुगलकालीन संस्कृति बहुविकल्पीय प्रश्न, मुगलकालीन संस्कृति बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Mughalkalin Culture Quiz 2024: मुगलकालीन संस्कृति प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Mughalkalin Culture Quiz 2024: मुगलकालीन संस्कृति

1.मुगल चित्रकला के विषय में कौन-सा कथन सत्य है? UPPCS (Pre) 1991

  1. युद्ध-दृश्य
  2. पशु-पक्षी और प्राकृतिक दृश्य
  3. दरबारी चित्रण
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर – 4

मुगल चित्रों में उपर्युक्त सभी विषयों से संबंधित चित्रों का अंकन किया गया है। उस्ताद मंसूर पशु-पक्षी एवं प्राकृतिक दृश्यों का चित्रण करने में दक्ष था।

2. चित्रकला की मुगल शैली का प्रारंभ किया था- UPPCS (Mains) 2012

  1. अकबर ने 
  2. हुमायूं ने
  3. जहांगीर ने
  4. शाहजहां ने

उत्तर – 2

चित्रकला के क्षेत्र में मुगल शैली का प्रारंभ हुमायूं ने किया था। मुगल चित्रकला की नींव हुमायूं के शासनकाल में ही पड़ी। अपने फारस एवं अफगानिस्तान में निर्वासन काल में उसने मीर सैयद अली और अब्दुस्समद नामक दो पारसी चित्रकारों की सेवाएं प्राप्त कीं, जिनके द्वारा ही मुगल चित्रकला की शुरुआत की गई थी। इन्होंने मिलकर एक उन्नत कला संगठन की स्थापना की थी।

3.’दसवंत और वसावन’ प्रसिद्ध चित्रकार मुगल सम्राट के राजदरबारी थे- 60th to 62nd BPSC (Pre) 2016

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं। उपरोक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 1

दसवंत और वसावन अकबर कालीन चित्रकार थे। दसवंत, जो एक कहार का बेटा था के काम से अकबर इतना प्रभावित हुआ था कि उसने इसे ‘अपने समय के अग्रणी चित्रकार’ बनने में सहयोग दिया। किंतु बाद में यह महान चित्रकार मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया और 1584 ई. में इसने आत्महत्या कर ली। अकबर कालीन चित्रकारों के नाम अबुल फजल ने अपनी पुस्तक ‘आइने अकबरी’ में गिनाए हैं- दसवंत, वसावन, केशव लाल, मुकुंद, मिस्किन, फारुख, जगन, महेश, खेमकरण, तारा, सांवल और हरिवंश एवं राय आदि।

4. निम्नलिखित में से कौन जहांगीरी चित्रकार थे? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए- U.P.P.C.S. (Pre) 2012

1. अब्दुस्समद

2. अबुल हसन

3. अक़ा रिज़ा

4. मीर सैयद अली

कूट :

  1. 1 एवं 2
  2. 2 एवं 3
  3. 3 एवं 4
  4. 4 एवं 1

उत्तर – 2

अबुल हसन, उस्ताद मंसूर, फार्रुख बैग, बिशनदास, अक़ा रिज़ा, मोहम्मद नादिर, मोहम्मद मुराद, मनोहर, माधव तथा गोवर्धन जहांगीर के समय के प्रमुख चित्रकार थे। मीर सैयद अली और अब्दुस्समद ने हुमायूँ के समय में मुगल चित्रकला की आधारशिला रखी थी।

5. जहांगीर ने मुख्यतया निम्नलिखित में से किस कला को संरक्षण दिया था? UPPCS (Pre) 2016

  1. चित्रकला
  2. स्थापत्य कला
  3. मूर्तिकला
  4. संगीत कला

उत्तर – 1

 उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

6. इनमें से किस मुगल सम्राट ने सचित्र पांडुलिपियों से ध्यान हटाकर चित्राधार (एलबम) और वैयक्तिक रूपचित्रों पर अधिक जोर दिया? IAS (Pre) 2019

  1. हुमायूं
  2. अकबर
  3. जहांगीर
  4. शाहजहां

उत्तर – 3

हुमायूं के समय से ही मुगलों ने चित्रकला में अभिरुचि दिखाई। हुमायूं और अकबर के समय में चित्रकारी के तहत मुख्यतः सचित्र पुस्तकों/पाण्डुलिपियों यथा- तूतीनामा, हमजानामा, रज्मनामा, अनवर-ए-सुहेली आदि में प्राकृतिक दृश्यों, ज्यामितियों, दरबार और शिकार के दृश्यों का अंकन किया गया। था। इसके विपरीत जहांगीर ने छवि चित्रण को सर्वाधिक महत्व दिया। स्वयं जहांगीर ने अकेले या नूरजहां के साथ, फारस के सम्राट, दरबारियों, पशु- पक्षियों आदि के अनेक वैयक्तिक रूपचित्र बनवाए तथा अनेक चित्राधारों (एलबम) का निर्माण करवाया।

7. ‘किशनगढ़’ शैली किस कला के लिए प्रसिद्ध है ? Chhattisgarh PCS (Pre) 2014

  1. मंदिरकला
  2. चित्रकला
  3. युद्ध शैली
  4. मूर्तिकला
  5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 2

राजस्थान की प्रसिद्ध शैली ‘किशनगढ़’ शैली चित्रकला से संबंधित है। यह शैली अपनी श्रृंगारिक चित्रों के लिए संपूर्ण भारत में जानी जाती है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा एक संगीत वाद्य बजाने में औरंगजेब की दक्षता थी? UPPCS (Pre) 2010

  1. सितार
  2. पखावज
  3. वीणा
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 3

औरंगजेब ने संगीत को इस्लाम विरोधी मानकर उस पर पाबंदी लगा दी, परंतु उसी के काल में फारसी भाषा में भारतीय शास्त्रीय संगीत पर सर्वाधिक पुस्तकें लिखी गईं। औरंगजेब संगीत विरोधी होने के बावजूद स्वयं एक कुशल वीणावादक था।

9. तानसेन, बैजू बावरा और गोपाल नायक जैसे संगीतज्ञों ने स्वामी हरिदास से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। स्वामी हरिदास के अनुयायियों ने कितने संगीत अर्चना केंद्र स्थापित किए हैं? UPPCS (Pre) 2009

  1. 5
  2. 4
  3. 3
  4. 2

उत्तर – 1

हरिदास संप्रदाय के संगीत अर्चना केंद्रों की संख्या 5 थी। स्वामी हरिदास ने ब्रज भाषा में अनेक धुपदों की रचना की और उन्हें गेय रूप दिया। वे गायन और वादन दोनों कलाओं में प्रवीण थे। इनके अनेक शिष्य थे जिनमें से तानसेन, बैजू बावरा, गोपाल नायक, मदनलाल का नाम उल्लेखनीय है।

10. निम्नलिखित में से किस मुगल शासक ने लाला कलावंत से हिंदू संगीत की शिक्षा ली ? U.P.P.C.S (Pre) 2016

  1. हुमायूं
  2. जहांगीर
  3. अकबर
  4. शाहजहां

उत्तर – 3

मुगल शासक अकबर नगाड़ा बजाने में प्रवीण था। इसने लाला कलावंत से हिंदू संगीत की शिक्षा ली।

UPSCSITE के साथ Mughalkalin Culture Quiz 2024: मुगलकालीन संस्कृति प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Mughalkalin Culture Quiz 2024: मुगलकालीन संस्कृति प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment